Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यही नियम है मैडम... पूजा के नाम पर पंडित ने विदेशी महिला पर्यटक संग की गंदी हरकत, अकेले मंदिर में पाकर...

    Updated: Wed, 21 Feb 2024 02:59 PM (IST)

    श्रीलिंगराज मंदिर के पास एक सेवादार में विदेशी महिला पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार किया और इसे ही अपनी संस्‍क‍ृति का नाम दिया। स्‍वीडन से आई विदेशी महिला ...और पढ़ें

    श्रीलिंगराज मंदिर के पास विदेशी महिला पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार।
    श्रीलिंगराज मंदिर के पास विदेशी महिला पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार।

    HighLights

    1. लड़की के एतराज जताने पर पूजारी ने कहा कि यही हमारी संस्‍कृति है।
    2. मंदिर घुमाने के बहाने उठाया गलत फायदा।
    3. स्‍वीडन से आई लड़की भारत के विभिन्न मंदिरों और इसकी संस्कृति पर शोध कर रही है।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। श्रीलिंगराज मंदिर उत्तरद्वार कर्जन मंडप के पास एक मंदिर में एक विदेशी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इससे भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि एक युवा सेवादार ने विदेशी महिला के साथ दो बार यह कहते हुए दुर्व्यवहार किया कि "यह हमारी संस्कृति है।" महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान ओल्ड भुवनेश्वर के कुंडू महापात्रा (21) के रूप में हुई है।

    सेवादार ने विदेशी लड़की संग की बदतमीजी

    जानकारी के मुताबिक, कुंडू हर दिन श्रीलिंगराज मंदिर में सेवा करने जाता हैं। कुंडू ने एक विदेशी लड़की से बात की जब वह मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे लॉर्ड कर्जन मंडप के पास अकेली घूम रही थी। उसने विदेशी लड़की से कहा कि वह उन्हें मंदिर घुमाने के साथ मंदिर के बारे में बताएगा। इसके बाद वह विदेशी को पास के चित्रकारिणी मंदिर परिसर में ले गया। मंदिर परिसर खाली पड़ा था।

    कुंडू विदेशी लड़की को मंदिर में गणेश मंदिर के पास ले गया। वहां उन्होंने हाथ जोड़कर प्रार्थना करने को कहा। कुंडू ने इस दौरान विदेशी लड़की के शरीर के विभिन्न हिस्सों को छुआ, जब विदेशी लड़की अपनी आंखें बंद करके खड़ी थी। विदेशी लड़की ने एतराज जताते हुए कहा कि, ''यह क्या है?'' तब कुंडू ने जवाब दिया, "यह हमारी संस्कृति है।" 

    मंदिर में अकेली लड़की का उठाया फायदा

    कुंडू इतने पर ही नहीं रुका। इसके बाद वह विदेशी को एक अन्य छोटे मंदिर के अंदर ले गया। वहां उन्होंने विदेशी लड़की के शरीर को फिर छुआ। विदेशी लड़की चिल्लायी और बाहर भाग आयी। वह लिंगराज मंदिर के आगे भागी, जहां पुलिस और लोगों की भीड़ थी।

    खबरें और भी

    चीख-पुकार सुनकर कुछ स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। विदेशी गाइड भी आ गया। विदेशी नागरिक ने बाद में श्रीलिंगराज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। कुंडू से बात करते हुए, विदेशी लड़की ने उसकी कई तस्वीरें ली थी। पुलिस ने फोटो से आरोपी की पहचान की।

    लड़की स्वीडन से है और भारत के विभिन्न मंदिरों और इसकी संस्कृति पर शोध कर रही है। पुलिस ने कुंडू को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Odisha Train Accident: जिस हाई स्‍कूल में रखी गई थी डेड बॉडी, उसी में 189 छात्रों ने आज दी मैट्रिक की परीक्षा

    यह भी पढ़ें: इस दिन बीमार पड़ने वाले हैं महाप्रभु जगन्‍नाथ, फिर शुरू होगा उपचार; आखिरकार निकाली जाएगी विश्‍व प्रसिद्ध रथयात्रा