Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mohan Majhi Oath Ceremony: मोहन माझी बने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, 2 डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ; यहां देखें मंत्रियों की लिस्ट

    Updated: Wed, 12 Jun 2024 05:20 PM (IST)

    Odisha New CM Oath Live ओडिशा के क्योंझर से भाजपा विधायक मोहन चरण माझी आज ओडिशा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। वहीं पार्टी ने दो डिप्टी सीएम भी चुने हैं ...और पढ़ें

    ओडिशा में मंत्रियों की लिस्ट आई सामने (जागरण फोटो)
    ओडिशा में मंत्रियों की लिस्ट आई सामने (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. नवीन पटनायक के 24 साल के शासनकाल के बाद भगवा पार्टी ने ओडिशा में बीजू जनता दल को सत्ता से बेदखल कर दिया।
    2. भाजपा ने विधानसभा की 147 सीटों में से 78 सीटें जीतीं और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से उनकी ताकत 81 हो गई।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha New CM Oath: मोहन माझी ओडिशा के नए सीएम बन गए हैं। उनके साथ दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए।

    पहली बार विधायक प्रभाती परिदा और छह बार विधायक केवी सिंह देव को उपमुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। मोहन माझी एसटी के लिए आरक्षित क्योंझर सीट से राज्य विधान सभा के लिए चुने गए और एक मजबूत आदिवासी चेहरा हैं।

    मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट आई सामने

    बीजेपी ने दो डिप्टी सीएम भी चुने हैं - के वी सिंह देव के साथ प्रावती परिदा, जो राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम बनी हैं। इनके अलावा 11 मंत्री और राज्य मंत्री शपथ ले रहे हैं।

    ओडिशा : मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों की सूची

    नाम पद
    मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री
    कनक वर्धन सिंह देव उप मुख्यमंत्री
    प्राबती परिदा उप मुख्यमंत्री
    सुरेश पुजारी कैबिनेट मंत्री
    रबीनारायन नाइक कैबिनेट मंत्री
    नित्यानंद गोंड कैबिनेट मंत्री
    पृथ्वीराज हरिचंदन कैबिनेट मंत्री
    मुकेश महालिंग कैबिनेट मंत्री
    बिभूति भूषण जेना कैबिनेट मंत्री
    कृष्ण चंद्र महापात्रा कैबिनेट मंत्री
    गणेश राम सिंह खूंटिया राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    सूर्यबंशी सूरज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    प्रदीप बाला सामंता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    गोकुल नंदा मल्लिक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
    संपद कुमार स्वैन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

    खबरें और भी

    राजनीतिक हिंसा में मारे गए परिवार को भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में निमंत्रण

    राजनीतिक हिंसा में मारे गए गंजाम जिले के खलीकोट से भाजपा कार्यकर्ता दिलीप पाहन का परिवार नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। दिलीप के परिवार को भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया था।

    गौरतलब है कि आम चुनाव के दौरान खलीकोट में चुनाव पूर्व हिंसा हुई थी। श्रीकृष्णशरणपुर गांव में बीजद कार्यकर्ताओं ने पोस्टरों लगाने को लेकर विवाद हंगामा किया था।बीजद कार्यकर्ताओं के हमले में भाजपा कार्यकर्ता दिलीप पाहन की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। हत्या घटना की जांच एसआईटी कर रही है।

    शपथग्रहण में भाग लेने ओडिशा पहुंचे पीएम मोदी 

     शपथग्रहण में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए राज्यपाल रघुवर दास और भावी मुख्यमंत्री मोहन माझी खुद मौजूद थे।

    मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे पति मुख्यमंत्री बनेंगे: प्रियंका मरांडी

    मोहन चरण माझी की पत्नी प्रियंका मरांडी ने कहा कि वह खुश हैं कि उनके पति को मुख्यमंत्री का पद मिला है।उन्होंने कहा कि मेरे पति को मुख्यमंत्री का पद मिला है।मुझे इस बात की बहुत खुशी और गर्व है।ओडिशा के लोग भी इसके लिए काफी खुश हैं।

    कम वेतन पर मोहन माझी ने दिया भरोसा

    कर्मचारी ने कहा कि उसे जो थोड़ा-बहुत वेतन मिलता है, उससे उसका पेट नहीं भरता है। भावी मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया और कहा कि उनका दुख समझा जाएगा।

    शपथ लेने से पहले ही मोहन माझी ने सुनी आम लोगों की समस्या

    ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही मोहन चरण माझी ने आज आम लोगों की पीड़ा सुनी।एक आम इंसान की तरह लोगों से बात की और उनके सुख-दुख को सुना। उन्होंने सड़क किनारे खड़े परिवहन विभाग के एक चपरासी से बात की और उसकी समस्याओं के बारे में सुना।

    मोहन माझी ने पूर्व सीएम को शपथग्रहण समारोह के लिए दिया निमंत्रण

    मोहन चरण माझी ने पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को उनके आवास पर जाकर शपथ विधि समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

    इन दिग्गजों को मिला न्योता

    पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक समेत बीजेपी के कई दिग्गज इस शपथग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

    कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था टाइट

    शपथ विधि स्थल के साथ ही राजधानी भुवनेश्वर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही निर्धारित शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को यातायात प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। पुलिस आयुक्त संजीव पंडा की अध्यक्षता में चली बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। पूरा जनता मैदान में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव ने माझी का नाम चुना था

    केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव, जो ओडिशा विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक थे, ने सभी वरिष्ठ नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों और विधायकों के साथ चर्चा के बाद माझी का नाम शॉर्टलिस्ट किया था।

    ये भी पढ़ें

    Odisha Lok Sabha Result 2024: नवीन पटनायक की विरासत कौन संभालेगा? इस नाम की चर्चा जोरों पर; सियासी अटकलें तेज

    Laxman Bag: कौन हैं नवीन पटनायक को हराने वाले लक्ष्मण बाग? संघर्ष की कहानी भावुक करने वाली; अब बने बाजीगर