Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र आज से, सुरक्षा के लिए किया गया खास इंतजाम, खुद डीजीपी ने की समीक्षा

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 03:47 PM (IST)

    ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। इसमें सत्‍ता पक्ष को घेरने के लिए विपक्ष पूरी तरह से तैयार है। इसके काफी हंगामेदार होने ...और पढ़ें

    ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा।
    ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। आम चुनाव से पहले हो रहे इस मानसून सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। विधानसभा के अंदर एवं बाहर दोनों जगह सरगर्मी देखने को मिलेगी।

    विधानसभा परिसर में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

    शासक दल ने विपक्ष के हमले से निपटने की रणनीति तैयार की है। वहीं, विरोधी दल सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से किया गया है।

    विधानसभा को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में लेने के साथ ही इसके आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दी गई है। खुद डीजीपी सुनील कुमार बंसल ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है।

    सुरक्षा के लिए कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से व्यापक व्यवस्था की गई है। विधानसभा परिसर एवं बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

    यह भी पढ़ें: बीजद ने अपने दो विधायकों को पार्टी से बाहर निकाला, खुद मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने किया इसका ऐलान, जानें मामला

    सीसीटीवी कैमरे से भी होगी निगरानी

    सुरक्षा के लिए 30 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है। 6 अतिरिक्त डीसीपी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही 19 एसीपी, 20 इंस्पेक्टर, 75 एसआई एवं एएसआई, रूप टफ सुरक्षा के साथ सीसीटीवी कैमरे से स्थिति पर नजर रखेंगे।

    खबरें और भी

    रैली, धरना एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 5 नियंत्रण कक्ष खोले गए हैं। इसके अलावा क्विक रिस्पाॅन्‍स टीम, स्पेशल टेक्निकल यूनिट को भी तैनात किया गया है।

    25 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट होगा पेश

    सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था के एडीजी, खुफिया विभाग के निदेशक, खुफिया विभाग के डीआइजी के साथ वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पहली बार सुरक्षा व्यवस्था में एसटीयू एवं ओएसएएफ को नियोजित किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाले मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने हैं। इस अधिवेशन में 8 कार्य दिवस रखे गए हैं। इसमें विशेष रूप से 25 हजार करोड़ रुपये की अनुपूरक बजट तीन अक्टूबर को सदन में पेश की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Odisha Politics: प्रमिला मलिक ने दिया राज्‍य मंत्री पद से इस्‍तीफा, सुदाम मरांडी को दी गई विभाग की जिम्‍मेदारी