यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha News: भितरकनिका में बढ़ी विदेशी पक्षियों की संख्या, मेहमानों की कलरव से गूंजयमान हो उठा सैंक्चुरी
ओडिशा के भितरकनिका में इस साल 151421 पक्षी आए। वहीं पिछले साल भितरकनिका सैंक्चुरी में 139959 पक्षी आए थे यानी देखा जाए तो पिछले साल से अब तक इस साल 11 ...और पढ़ें

HighLights
- पिछले साल पक्षियों की 140 प्रजातियां आई थीं
- इस साल पक्षियों की 121 प्रजातियां आई हैं।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। इस साल भितरकनिका में 1,51,421 पक्षी आए हैं। पिछले साल भितरकनिका में 1,39,959 पक्षी आए थे। यानी पिछले साल से अब तक इस साल 11,000 से ज्यादा पक्षी भितरकनिका आ चुके हैं।
भितरकनिका में पिछले साल पक्षियों की 140 प्रजातियां आई थीं, जबकि इस साल पक्षियों की 121 प्रजातियां आई हैं। पिछले साल की तुलना में पक्षियों की 19 प्रजातियां कम हैं।
लार्ज हइसिलिंग बत्तख प्रजाति के पक्षी सबसे अधिक आए हैं। इस साल भितरकनिका में एक दुर्लभ कॉमनसेल बत्तख पक्षी देखा गया है। ये पक्षी कम संख्या में पाए जाते हैं। यह पक्षी इस साल बड़ी संख्या में यहां देखे गए हैं।
कामन सॉल्वर राष्ट्रीय पक्षी भी देखे गए
इसके अलावा भितरकनिका में कामन सॉल्वर राष्ट्रीय पक्षी भी देखे गए हैं। इस साल, गेब्स, पेलिकांस, कॉर्मोरानट्स और डार्टर, हर्न्स, एग्रेट्स और बीटर्स, सारस, इबिसेस और स्पूनबिल, फ्लोमिंग्स, गीज़, बत्तख, केनओ, रोलस, गालीनलस, कुट, फिनफुट, जाकानास, सोरबार्ड वुडर्स, गैलेस, टोरंटो, स्किनर्स और अन्य विदेशी पक्षियों की पहचान की गई है।
राजनगर वन विभाग के अनुसार, पक्षी भीषण ठंड से बचने के लिए हिमालय की तलहटी और लद्दाख, साइबेरिया और उत्तरी गोलार्ध से आए हैं।