Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Vidhansabha News: ओडिशा में कल शपथ लेंगे नवनिर्वाचित विधायक, 20 जून को होगा विधानसभा स्‍पीकर का चयन

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 05:38 PM (IST)

    Odisha News ओडिशा विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई है। मुख्‍यमंत्री व मंत्रियों ने पद की शपथ भी ले ली है। इसके अलावा मंत ...और पढ़ें

    ओडिशा विधानसभा का तीन दिवसीय कार्य दिवस मंगलवार से शुरू होने जा रहा है।
    ओडिशा विधानसभा का तीन दिवसीय कार्य दिवस मंगलवार से शुरू होने जा रहा है।

    HighLights

    1. डीजीपी और पुलिस कमिश्नर ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
    2. तीन दिवसीय कार्य दिवस के मद्देनजर सुरक्षा की गई दुरुस्‍त

    संवाद सहयोगी, कटक। ओडिशा विधानसभा का तीन दिवसीय कार्य दिवस मंगलवार से शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत मंगलवार को नवनिर्वाचित विधायक शपथ ग्रहण करेंगे वहीं, 20 जून को विधानसभा के अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

    सोमवार को राज्य पुलिस महानिदेशक अरुण कुमार षाडंगी और पुलिस कमिश्नर संजीव कुमार पंडा विधानसभा का दौरा कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

    मंगलवार से चलने वाले तीन दिन चलने वाले कार्य दिवस कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पर पुलिस कमिश्नर संजीव पंडा रहेंगे। केवल पास हासिल करने वाले लोगों को ही अंदर दाखिल होने दिया जाएगा । कुल 75 पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ 8 प्लाटून पुलिस फोर्स जगह जगह तैनात रहेंगे।

    डॉग और बम स्क्वॉड तैनात

    इसके अलावा डॉग स्क्वॉड, बम स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है। इस कार्य दिवस के शुरू होने से पहले सोमवार को विधानसभा के चप्पे-चप्पे की जांच की गई है।

    पुलिस महानिदेशक अरुण कुमार षाडंगी के मुताबिक, यह विधानसभा का तीन दिवसीय कार्यक्रम है। यह कोई सत्र नहीं है। इस 3 दिनों के अंदर नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ विधि का कार्यक्रम चलेगा।

    थ्री-लेयर सुरक्षा व्‍यवस्‍था

    इसके अलावा विधानसभा के नए अध्यक्ष का भी  चुनाव होगा। दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर संजीव पंडा गण माध्यम को जानकारी देते हुए कहा कि यह निश्चित तौर पर एक अहम कार्यक्रम है। जिसके चलते पुलिस की ओर से थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

    ट्रैफिक व्‍यवस्‍था में होगा सामान्‍य फेरबदल 

    इस मौके पर किसी भी तरह की कोई आंदोलन की उम्मीद नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर हर तरह के ठोस सुरक्षा कदम उठाया गया है। एंटी सैबोटेज स्क्वॉड के साथ-साथ डॉग स्क्वायड को भी जांच पड़ताल की जिम्मेदारी दी गई है।

    विधायकों के आगमन के समय ट्रैफिक व्यवस्था में सामान्य फेरबदल किया जाएगा, लेकिन भीड़ ज्यादा न होने के चलते वह कुछ समय के लिए ही लागू किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें - 

    ओडिशा के बालेश्‍वर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, कई मीडियाकर्मी और पुलिसवाले घायल; इलाके में धारा 144 लागू

    Odisha School Open: ओडिशा में कल से स्‍कूल खुलना लगभग तय, शाम तक लग जाएगी फैसले पर मुहर

    खबरें और भी