यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha News: STF के हाथ लगी कामयाबी! दो नकली ED अधिकारी गिरफ्तार, 300 सरकारी अधिकारियों से ऐंठ चुके हैं लाखों रुपये
ओडिशा क्राइम ब्रांच एसटीएफ ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताकर लोगों को लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ...और पढ़ें

HighLights
- बैंक पासबुक, नकली ईडी परिचयपत्र, 17 एटीएम कार्ड जब्त
- 300 सरकारी अधिकारियों को लगा चुके हैं चूना
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Crime Branch STF Arrested 2 Fake ED Officials: खुद को प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताकर लोगों को ठगने वाले दो भाइयों को क्राइम ब्रांच एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों भाई खुद को ईडी का अधिकारी बताकर लोगों को को चुना लगा रहे थे।
इन दोनों फर्जी अधिकारियों के बारे में शिकायत मिलने के बाद अब इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ढेंकानाल के तारिणी सेन और ब्रह्मशंकर महापात्र हैं।
300 सरकारी अधिकारियों से ठगें लाखों रुपये
जानकारी के मुताबिक दोनों भाइयों ने खुद को ईडी अधिकारी बताकर 300 सरकारी अधिकारियों से लाखों रुपये ठगे थे। ये दोनों भाई उन जगहों पर पहुंच जाते थे, जहां राज्य में या राज्य के बाहर ईडी के छापे मारे जा रहे थे।
इसके बाद ये दोनों भाई सरकारी अधिकारी या फिर उन लोगों के घर जहां पर ईडी के छापे मारे गए थे, पहुंच जाते थे और झूठी जांच करते थे। वे झूठे मामलों की धमकी देकर उनसे धन ऐंठते थे।
ऐशो-आराम का जीवन यापन करते थे आरोपित
झारखंड के रांची में ये रहते थे और ऐशो-आराम के साथ अपना जीवन यापन करते थे। किसी को संदेह ना हो इसके लिए ये एक एनजीओ चलाते थे। हालांकि गंजाम जिला के छतरपुर उप जिलाधीश को ठगने के प्रयास में ये दोनों भाई पकड़े गए हैं। छतरपुर उपजिलाधीश देवदत्त महंत की शिकायत के बाद क्राइमब्रांच ने जांच शुरू कर ये दोनों नकली ईडी अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
दोनों के पास से ये सामान किया गया जब्त
इन्हें गिरफ्तार करने के बाद 16 लाख रुपये से अधिक का ट्रांजक्शन होने की बात पता चली है। दोनों आरोपी के पास से बैंक पासबुक, नकली ईडी परिचयपत्र, 17 एटीएम कार्ड को जब्त किया गया है।