Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुपरस्टार गोविंदा की मुश्किलें बढ़ीं! ओडिशा EOW करेगी पूछताछ, लोगों से हजारों करोड़ की ठगी का मामला

    By Sheshnath RaiEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 03:40 PM (IST)

    ओडिशा क्राइमब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) जल्द ही बॉलीवुड के सुपरस्टार से पूछताछ करने वाली है। बताया जा रहा है कि मामला ठगी से जुड़ा है। जिस ...और पढ़ें

    बॉलीवुड के सुपस्टार गोविंदा की फाइल फोटो
    बॉलीवुड के सुपस्टार गोविंदा की फाइल फोटो

    HighLights

    1. सोलर टेक्नोलॉजी अलायंस ठगी मामला, कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं गोविंदा
    2. निवेश के लिए लोगों को उकसाने का आरोप
    3. गोविंदा से पूछताछ को एक विशेष टीम जल्द जाएगी मुंबई

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के ऑनलाइन पूंजी घोटाला मामले में बालीवुड सुपर स्टार गोविंदा से ओडिशा क्राइमब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) पूछताछ करेगी। सोलर टेक्नोलॉजी अलायंस (एसटीए) कंपनी पर लोगों को हजारों करोड़ का चूना लगाने का आरोप लगा है।

    लोगों को पैसा इंवेस्ट करने के लिए किया प्रोत्साहित

    गोविंदा इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं और उन पर लोगों को निवेश के लिए उकसाने का आरोप है। इसलिए ईओडब्ल्यू गोविंदा को समन कर भुवनेश्वर बुला सकती है या फिर मुंबई जाकर उनसे पूछताछ कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, सौर प्रौद्योगिकी अलायंस को 2021 में शुरू किया गया था।

    कुछ महीने पहले गोवा में कंपनी का एक इवेंट हुआ था, इसमें अभिनेता गोविंदा शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने लोगों को एसटीए में पैसा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

    नतीजतन, गोविंदा की बातों पर विश्वास करते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने इस कंपनी में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की बात पता चली है। बाद में जांच में पता चला कि कंपनी ने आरबीआई के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।

    यह भी पढ़ें- दूसरी जाति में शादी की सजा: बुजुर्ग के शव को पड़ोसियों ने नहीं लगाया हाथ, आखिरकार इन चार कंधों ने मिला सहारा 

    क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से धोखाधड़ी

    यहां तक कि यह भी पाया गया कि कंपनी क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से धोखाधड़ी कर रही थी। इस संदर्भ में भुवनेश्वर की ईओडब्ल्यू में भी बहुत सारी शिकायतें दर्ज की गई हैं, इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई है। इसलिए ईओडब्ल्यू अब इस कंपनी में गोविंदा की भूमिका की जांच करेगी।

    खबरें और भी

    गोविंदा से पूछताछ करने के लिए एक विशेष टीम जल्द ही मुंबई जाएगी अन्यथा उन्हें यहां बुलाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी।

    -सस्मिता साहू, डीएसपी, ईओडब्ल्यू।