Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा को टक्कर देने वाला ओडिशा का प्लेयर होगा मालामाल, CM नवीन देंगे 1.5 करोड़ का इनाम

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 11:22 PM (IST)

    चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियाई खेलों में भाला फेंक चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश के साथ ओडिशा का नाम रोशन करने वाले ओड़िया खिलाड़ी किशोर जेना को ...और पढ़ें

    एशियन गेम्स के दौरान किशोर जेना और नीरज चोपड़ा।
    एशियन गेम्स के दौरान किशोर जेना और नीरज चोपड़ा।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की डेढ़ करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा
    2. ओलंपिक्स तैयारी के लिए सभी प्रकार की सुविधा देंगे नवीन पटनायक।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियाई खेलों में जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश के साथ ओडिशा का नाम रोशन करने वाले किशोर जेना को शुभकामनाएं दी है। शुभकामनाओं के साथ ही मुख्यमंत्री ने जेना के लिए 1.5 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा भी की है।

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि किशोर ने राज्य के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक पल की अनुभूति करायी है। उनकी सफलता दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगी। मुख्यमंत्री ने ओलंपिक की तैयारी के लिए उनकी हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया है।

    जेवलिन थ्रो में भारत ने जीते दो पदक 

    गौरतलब है कि पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में, भारत ने गोल्ड और सिल्वर दोनों पदक जीते हैं। भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर बेहतरी प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने 88.88 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर स्वर्ण पदक हासिल किया है।

    इसी तरह, ओडिशा के किशोर कुमार जेना ने भी इतिहास रच दिया है। उन्होंने 87.54 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता है। इसके साथ ही उन्होंने 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वॉलीफाई भी कर लिया है।

    खबरें और भी

    पुरी जिले के रहने वाले हैं किशोर जेना

    27 वर्षीय किशोर जेना ओडिशा के पुरी जिले के रहने वाले हैं। 2023 जून में भुवनेश्वर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सिल्वर पदक जीता था।

    इसी साल 30 जुलाई को श्रीलंका में खेली गई प्रतियोगिता में किशोर जेना ने अपने कैरियर का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84.38 मीटर तक भाला फेंका था। इसी शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्हें विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के लिए योग्य चुना गया था।

    यह भी पढ़ें: नीतीश के नक्‍शेकदम चले नवीन पटनायक, OBC सर्वे पर जल्‍द रिपोर्ट जारी कर सकती है ओडिशा सरकार

    Odisha में विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला कैंसर अस्पताल 2025 तक बनकर होगा तैयार, CM पटनायक ने किया शिलान्यास