यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha News: 10 जून को ओडिशा के नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ, PM मोदी सहित कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में होंगे शामिल
ओडिशा में भाजपा की नई सरकार बनने जा रही है और ओडिशा के नए मुख्यमंत्री आगामी 10 जून को शपथ लेंगे। इसको लेकर भुवनेश्वर के जनता मैदान में शपथ ग्रहण समारो ...और पढ़ें

HighLights
- शपथ ग्रहण को लेकर जनता मैदान में व्यापक तैयारी जोरों पर
- जनता मैदान में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा आला पुलिस अधिकारियों ने लिया
संवाद सहयोगी, कटक। ओडिशा में भाजपा का नई सरकार बनने जा रही है। ऐसे में नए मुख्यमंत्री आगामी 10 जून को शपथ लेंगे। भुवनेश्वर के जनता मैदान में चलेगी शपथ ग्रहण समारोह। उस शपथ ग्रहण समारोह के लिए जनता मैदान में व्यापक तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है।
उसको लेकर भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं के बीच विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य तरीके से आयोजन करने के लिए राज्य तथा देश के वरिष्ठ भाजपा नेता इस बीच जनता मैदान के तरफ रुख किए हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे।
ये भी आ सकते हैं कार्यक्रम में
उनके अलावा कई दिग्गज भाजपा नेता गण, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,असम के मुख्यमंत्री हीमंत विश्वशर्मा, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई,भाजपा के ओडिशा के प्रभारी विजय पाल सिंह तोमार प्रमुख भी हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए इस बीच में महज एक ही दिन बचा हुआ है।
ऐसे में इस शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी कार्य को जोरों शोरों से किया जा रहा है और इस शपथ ग्रहण समारोह के मद्दे नजर किस तरह से सुरक्षा व्यवस्था होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ विशिष्ट लोगों के आगमन के चलते सुरक्षा व्यवस्था को जनता मैदान में पुख्ता किया जा रहा है।
खबरें और भी
पुलिस अधिकारियों सुरक्षा व्यवस्था की चर्चा की
राज्य के पुलिस डीजीपी अरूण कुमार षड़ंगी के साथ साथ पुलिस कमिश्नर संजीव पंडा एवं अन्य कई आला अधिकारीयों ने जनता मैदान का जायजा लिया है। जनता मैदान में पहुंचकर सभी वरिष्ठ आला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वरिष्ठ नेतायों आगमन के कारण किस प्रकार से होगी जनता मैदान में सुरक्षा व्यवस्था , उसको लेकर राज्य पुलिस ने योजना बनाई हैं।
24 साल के बाद ओडिशा में बनने जा रही भाजपा सरकार
विदित है कि इस बार की साधारण चुनाव में पिछले 24 सालों से ओडिशा में सत्ता पर रहने वाली बीजू जनता दल को हराकर भारतीय जनता पार्टी ने सियासत की बागडोर को अपने हाथ में लिया है।
भाजपा चुनाव में कुल 147 विधानसभा सीट में से 78 सेट अपने नाम किया था, जबकि बीजू जनता दल को महज 51 सीट ही मिल पाई हैं। एसे में कौन होगा ओडीशा के नए मुख्यमंत्री, इसको लेकर सबकी निगाहें उस नाम की घोषणा पर टिका हुआ है।