Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Weather: अंडमान सागर में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के शक्तिशाली होने की संभावना, किसानों के माथे पर आई शिकन

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 09:57 AM (IST)

    Odisha Weather Update अंडमान सागर में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के शक्तिशाली होने की संभावना है। हालांकि यह किस दिशा में आगे बढ़ेगा इस बारे में अभी ...और पढ़ें

    अंडमान सागर में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के शक्तिशाली होने की संभावना।
    अंडमान सागर में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के शक्तिशाली होने की संभावना।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। अंडमान सागर में बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र के शक्तिशाली होने की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इसका प्रभाव किस राज्य में पड़ेगा वर्तमान में यह स्पष्ट नहीं है। बावजूद इसके ओडिशा के किसान कम दबाव के क्षेत्र को लेकर चिंतित हैं। राज्य के अधिकांश जगहों पर खेत में धान की फसल तैयार हो चुकी है। कुछ जगहों पर धान की कटाई भी शुरू हो गई है। ऐसे में संभावित कम दबाव के क्षेत्र के कारण होने वाली वर्षा किसानों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।

    राज्‍य में मूसलाधार बारिश होने की संभावना

    मौसम विभाग के विभिन्न मॉडलों का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र काफी शक्तिशाली होगा। हालांकि यह किस दिशा में गति करेगा यह अभी स्पष्ट नहीं है।

    यदि यह ओडिशा में स्थल भाग देकर गति करता है तो फिर राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। यदि यह ओडिशा तट के समीप से अतिक्रमण करता है या फिर बांग्लादेश की तरफ जाता है तो भी ओडिशा के तटीय जिलों में वर्षा होगी।

    कम दबाव के क्षेत्र से चलेंगी ठंडी हवाएं

    स्थानीय मौसम विभाग केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर संलग्न क्षेत्र में एक चक्रवात बनेगा। इसके प्रभाव से 26 नवंबर तक कम दबाव का क्षेत्र पाने की संभावना है। इसके बाद यह पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में गति करते हुए सक्रिय होगा और 27 नवंबर तक गहरे दबाव में तब्दील हो जाएगा।

    मौसम विभाग ने कहा है कि वर्तमान समय में ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक अधिक है जबकि अंदरूनी ओडिशा एवं पहाड़ी क्षेत्र में तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    खबरें और भी

    कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद उत्तर पश्चिम दिशा से ठंडी हवा चलेगी। इससे राज्य के विभिन्न जगहों पर तापमान कम होगा। मौसम विभाग केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 2 से 3 दिन के बीच राज्य के विभिन्न जगहों पर तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक काम हो जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: ओडिशा की दीपा साहू को मिलेगा राष्‍ट्रपति पुरस्‍कार, ट्रांसजेंडर के रूप में PhD की डिग्री हासिल कर रचा इतिहास

    यह भी पढ़ें: Odisha में तेजी से बढ़ रहा निवेशकों का रुझान, फंडस्टॉक 3.0 में हिस्सा ले रहे देश के दिग्गज इन्वेस्टमेंट फर्म