Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुरी जगन्नाथ मंदिर में पान-गुटखा पर लगा बैन, एक जनवरी से लागू होगा नियम, जहां-तहां थूक देते हैं भक्‍त

    By Arijita SenEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 03:37 PM (GMT+05:30)

    पुरी जगन्‍नाथ मंदिर में नए साल से एक नया नियम लागू होने जा रहा है। इसके तहत एक जनवरी से मंदिर परिसर में पान और गुटखा पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जाएगा। ...और पढ़ें

    पुरी जगन्‍नाथ मंदिर में अगले साल से पान-गुटखा खाने पर प्रतिबंध।
    पुरी जगन्‍नाथ मंदिर में अगले साल से पान-गुटखा खाने पर प्रतिबंध।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पुरी जगन्नाथ मंदिर में नए नियम नए साल से लागू किए जाएंगे। एक जनवरी से मंदिर परिसर में पान और गुटखा पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जाएगा। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस संदर्भ में मंगलवार को मंदिर प्रशासन ने छत्तीसा निजोग को पत्र लिखा है।

    पान-गुटखा खाकर मंदिर में थूक रहे हैं भक्‍त

    पुरी जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन के लिए हर दिन हजारों भक्त पुरी आते हैं। हालांकि, मंदिर के अंदर पान और गुटखा खाकर कुछ लोग थूक दे रहे हैं, जिस पर भक्तों ने नाराजगी जाहिर की है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस नियम को लागू करने का फैसला किया गया है।

    इससे पहले भी पान और गुटखा खाने के बाद मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध था और पकड़े जाने पर जुर्माने की व्यवस्था लागू की गई थी, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिससे मंदिर के अंदर एक अस्वास्थ्यकर वातावरण बन गया है इसलिए इस नियम को फिर से लागू किया जाएगा और लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    अब सख्‍ती से लागू होगा नियम

    डेढ़ महीने बाद एक जनवरी 2024 से इस नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा। मंदिर के मुख्य प्रशासक ने बताया कि मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं, पुजारियों, सेवादारों, मंदिर प्रशासन कार्यालय के कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों के लिए यह नियम समान रूप से लागू किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पति ने पत्‍नी के मुंह में भर दिया जहर, जब बिगड़ी हालत तो पहुंचाया अस्‍पताल; दहेज दानवों ने ले ली एक मासूम की जान

    यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी उस कक्ष को करेंगे नमन जहां बिरसा ने ली थी अंतिम सांस, पीएम के आगमन पर झारखंड में उत्‍सव का माहौल