Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा को चुननी है डबल इंजन की सरकार... पीएम मोदी ने कटक में जनता से कर दी यह डिमांड, कहा- सरकार बनते ही होंगे ये काम

    Updated: Mon, 20 May 2024 01:44 PM (IST)

    PM Modi in Odisha प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पहले पुरी में रोड शो किया इसके बाद अनुगुल में एक जनसभा को संबोधित किया और फिर वह कटक पहुंचे। यहां ज ...और पढ़ें

    कटक में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी।
    कटक में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी।

    HighLights

    1. कटक सभा में भी प्रधानमंत्री का बीजद पर सीधा हमला
    2. कहा, ओडिशा में बीजद के भ्रष्टाचारी रैकेट से तंग आ चुके हैं यहां के लोग, हर सेक्टर में चल रहा है माफिया राज
    3. भाजपा की सरकार बनते ही इन माफियाओं की तोड़ दी जाएगी कमर- पीएम मोदी

    संवाद सहयोगी, कटक। PM Modi in Cuttack : ओडिशा में 10 जून को भाजपा का पहला सीएम शपथ लेगा, यह तय है। तीसरी बार बार मोदी सरकार दिल्ली में शपथ लेगी यह भी तय है। कटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बातें कही। पीएम मोदी ने पहले पुरी में रोड शो किया, इसके बाद अनुगुल में एक जनसभा को संबोधित किया और फिर वह कटक पहुंचे। 

    ओडिशा के विकास के लिए जरूरी अगले 25 साल: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा, कटक देश के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यहां इतिहास भी है, विरासत भी है, यहां नेताजी सुभाष चन्द्र बोष, उत्कल गौरव मधुसूदन दास, उत्कलमणि गोपबंधु दास, उत्कल केशरी हरेकृष्ण महताब जैसे अनगिनत महानुभाओं की प्रेरणा है। यह आधुनिक शिक्षा की नगरी है।

    विकसित भारत का सामर्थ्य बढ़ाने वाली धरती है। जिस कटक का जिस ओडिशा का इतना बड़ा महत्व है, उसे क्या कोई ऐसा व्यक्ति संभाल सकता है, जिसको ओडिशा की संस्कृति की समझ ना हो, जिसको यहां की मिट्टी की संवेदना की समझ ना हो। बीजद को आपने इस शताब्दी के 24-25 साल देकर देखा है कि परिणाम क्या निकला है। अब अगले 25 वर्ष ओडिशा के विकास के लिए बहुत जरूरी है।

    बीजद की भ्रष्‍टचारी से ओडिशा की जनता तंग: मोदी

    ओडिशा को अब बीजद की सरकार को पीछे छोड़कर डबल इंजन वाली भाजपा सरकार चुननी है। यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने वाली है।

    भाजपा ही अगले 25 वर्ष में ओडिशा को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगी। ओडिशा में बीजद के भ्रष्टाचारी रैकेट से यहां के लोग तंग आ गए हैं। जो बीजद चिटफंड जैसे फर्जीवाड़े से गरीब लोगों को धोखा देती है, उस बीजद ने ओडिशा को क्या दिया।

    खबरें और भी

    अगर बीजद ने ओडिशा को दिया है तो लैंड माफिया दिया है, कोल माफिया दिया है, माइनिंग माफिया दिया है और बीजद के विधायक और मंत्री हर दिन चौबीस घंटे इसी मे लगे हैं।

    ऐसे में यहां इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास संभव है क्या, यहां निवेश आ सकता है क्या, यहां रोजगार बढ़ सकता है क्या। यहां का कोई ऐसा ब्लाक नहीं होगा, गुजरात में आकर रोजी रोटी ना कमाता हो।

    ओडिशा के हर जिले में बुनियादी सुविधाओं का अभाव: प्रधानमंत्री

    ओडिशा के विकास के लिए मैंने रिकाॅर्ड पैसा भेजा ओडिशा को भेजा है। पुरानी खदान नीति से ओडिशा को 5 हजार करोड़ रुपये मिलते थे, मैंने नई खदान नीति बनाई तो ओडिशा को केवल खदान से 50 हजार करोड़ रुपया मिलता है।

    डीएमफ के तहत भी 26 हजार करोड़ रुपया मिल चुका है। लेकिन ओडिशा में बीजद की भ्रष्ट सरकार गोलमाल कर रही है। मैंने ओडिशा के हर जिले में जा चुका हूं।

    सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल हर चीज का अभाव है। तो यह पैसा किसके जेब में गया है। कटक में जल भरा का संकट हर साल रहता है।

    यहां हाईवे, रेलवे का इतना प्रोजेक्ट भेजता हूं, मगर बीजद को जब तक कट कमीशन नहीं मिलता हर प्रोजेक्ट को अटकाए रखते हैं। अपने करीबी को ठेका दिलाकर हर तरफ लूट कर रहे हैं। आपके एक वोट से यह लूट बंद हो जाएगी, ओडिशा का भाग्य बदल सकता है।

    भाजपा सरकार तोड़ेगी राज्‍य में माफिया की कमर: पीएम मोदी

    बीजद के इस भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा नुकसान नौजवानों का हो रहा है। नौजवानों को पलायन करना पड़ता है, बीजद सरकार यहा निवेश का उचित माहौल नहीं बना पायी। एक माफिया है जो हर सेक्टर पर कब्जा करके बैठा है। वह माफिया ऐसा है, यहां कंपीटिशन आने ही नहीं देता।

    10 जून को हमारी सरकार आने दीजिए भाजपा सरकार इस माफिया की कमर तोड़ने वाली है। मोदी सरकार शिक्षा, कौशल, विकास और आत्म निर्भर भारत पर बल दे रही है। 10 वर्ष में ओडिशा को आईआईएम, आईजर बहरमपुर, आइइटी भुवनेश्वर मिले हैं।

    हर सेक्टर में मोदी ने बड़े लक्ष्य रखे हैं। इससे कटक में भी उद्योगों की संभावनाएं बढ़ेंगी। कटक में पहले कई उद्योग थे, मगर सब पर ताले लग गए। इससे यहां के नौजवानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

    ओडिशा में पुराने उद्योगों को चाहिए पुर्नजीवन: पीएम मोदी

    हमें यहां निवेश चाहिए, उद्योग चाहिए, पुराने उद्योगों का पुर्नजीवन चाहिए। यह भाजपा में ताकत है वह कर सकती है। मैं ओडिशा के लोगों से वादा करता हूं, मेरे पास लम्बे समय तक एक राज्य को चलाने का अनुभव है।

    दिल्ली में मैं प्रधानमंत्री रहूंगा, मगर ओडिशा में जो भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा उसे कभी भी कोई तकलीफ नहीं आने दूंगा। बीजद सरकार को कटक के लोगों की परेशानी से कोई मतलब नहीं है। कटक चारों तरफ नदियों से घिरा मगर पीने के पानी की समस्या है। मोदी नल से जल देना चाहता है, मगर ये रोड़े लटकाते हैं।

    भाजपा की सरकार में ओडिशा में बनेंगे नए घर: प्रधानमंत्री

    मोदी आगामी दिनों में 3 करोड़ नए घर बनाने के गारंटी दिए हैं। ओडिशा में 30 हजार लोगों के नए घर बने हैं। बीजद गरीब को पक्का घर बनने से रोक रही है, ऐसा काम आपका दुश्मन ही कर सकता है।

    डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाएं, बिजली बिल जीरो होगा। आप बिजली बेचकर कमाई करेंगे। यह कमाल मोदी सरकार की जो पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से है उससे होगा। इसकी रजिस्ट्री चल रही है।

    घर की छत पर सोलर पैनल के लिए मोदी सरकार आपको 75 हजार रुपये से ज्यादा देगी। अतिरिक्त बिजली भाजपा सरकार यहां जो बनेगी वह आपसे खरीदेगी। इससे आपको डबल फायदा होगा।

    ओडिशा भाजपा ने माताओं-बहनों के लिए जो गारंटी दी है, उसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। सुभद्रा योजना से माताओं को बहुत लाभ होगा। 10 साल पहले माताओं बहनों के बैंक खाते नहीं थे।

    3 करोड़ बहनों को लखपति बनाना मोदी का संकल्‍प

    मोदी की गारंटी है देश की 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प है। 3 करोड़ लखपति दीदी बनेगी तो हमारी इकोनाॅमी तेज हो जाएगी। लखपति दीदी की हर साल 1 लाख रुपये से ज्यादा की आय, स्वाभिमान के साथ।

    आंगनबाड़ी बहनों को 12 हजार रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा। आयुष्मान योजना से कटक के किसी भी परिवार को अपने बुजुर्गों के इलाज के लिए कोई चिंता नहीं करनी पड़ेगी। बुजुर्गों के मुफ्त इलाज की गारंटी मोदी की गारंटी है। विकास और विरासत भाजपा का एजेंडा है।

    भाजपा की राज में खुलेगा रत्‍न भंडार की चाभी का राज: मोदी

    दिल्ली में जो जी-20 का शिखर सम्मेलन हुआ उससे कोणार्क का पूरी दुनिया में गौरव बढ़ा है। जगन्नाथ जी के रत्न भंडार को लेकर जो कुछ हो रहा है, पूरा ओडिशा गुस्से में है। लोग कहते हैं, श्रीरत्न भंडार की चाभी तमिलनाडु चली गई है। यह चाभी तमिलनाडु कौन ले गया है, ऐसे लोगों को माफ करोगे क्या।

    रत्न भंडार की चाभी खो गई, जांच को दबा दिया गया,मैं सोमनाथ की धरती से आया हूं, महाप्रभु जगन्नाथ जी की पूजा कर रहा हूं। मुझ पर सोमनाथ दादा का भी कर्ज है, महाप्रभु जगन्नाथ जी का भी कर्ज है। आप आश्वस्त रहें, यहां भाजपा सरकार बनते ही चाभी का राज खोला जाएगा। जांच रिपोर्ट आपके सामने आएगी।

    यदि किसी ने गड़बड़ की है तो मोदी किसी को छोड़ता नहीं है। यह चुनाव ओडिशा के विकास और ओडिशा के गौरव को बचाने के लिए है। सभी विधायकों को जीताएं और यहां भाजपा की सरकार बनाएं। यह देश को एक मजबूत सरकार बनाने का भी है। कटक से सांसद उम्मीदवार भर्तृहरि महताब को भारी मतों से जीताकर दिल्ली भेजना है।

    ये भी पढ़ें:

    'मोदी-मोदी' के नारे से गूंज उठा पुरी जगन्‍नाथ धाम, महाप्रभु का दर्शन कर प्रधानमंत्री ने शहर में किया रोड शो

    Odisha News: ओडिशा के DGP को लेकर BJP ने चुनाव आयोग से की ये मांग, पुलिस पर चुनावी हिंसा नहीं रोक पाने का लगाया आरोप