Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ration Card के नाम पर राउरकेला में हो रहा बड़ा खेल, सरकारी कर्मचारी भी उठा रहे फायदा; सामने आई चौंकाने वाली बात

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 06:09 PM (IST)

    ओडिशा के राउरकेला में राशन कार्ड के नाम पर बड़ा खेल हो रहा है। राउरकेला में 2333 सरकारी कर्मचारियों के नाम पर राशन कार्ड होने का पता चला है। ईकेवाईसी ...और पढ़ें

    Ration Card के नाम पर राउरकेला में हो रहा बड़ा खेल। (सांकेतिक फोटो जागरण)
    Ration Card के नाम पर राउरकेला में हो रहा बड़ा खेल। (सांकेतिक फोटो जागरण)

    HighLights

    1. अयोग्य राशानकार्ड धारकों पर होगी कार्रवाई
    2. केवाईसी कराने वालों को ही मिलेगा नया राशन कार्ड

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। राउरकेला में 2333 सरकारी कर्मचारियों के नाम पर राशन कार्ड होने का पता चला है। आपूर्ति विभाग की ओर से संबंधित कर्मचारियों के नामों की सूची जारी की गई है।

    5600 ऐसे राशन कार्ड धारक हैं जो ओडिशा और अन्य राज्यों से भी राशन सामग्री ले रहे हैं। 144 कर्मचारी खुद राशन कार्ड जमा कर दिए हैं। अतिरिक्त आपूर्ति अधिकारी संजय साहू ने संबंधित कार्ड धारकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

    खाद्य सुरक्षा कानून के तहत वर्ष 2015 में राशन कार्ड जारी किया गया था। इसमें राशन कार्ड पाने वालों की योग्यता का उल्लेख था जिसमें सरकारी नौकरी वाले, 15 हजार रुपये से अधिक मासिक आय वाले, पक्का घर के मालिक, आयकरदाता, वाहन मालिकों को अयोग्य करार दिया गया था।

    इसके बावजूद चालाकी से सरकारी नौकरी पेशा भी सरकारी सुविधा का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड प्राप्त कर लिए थे। इसके बाद बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना का लाभ भी उन्हें मिला है। वन नेशन वन कार्ड के लिए अब कार्ड का केवाइसी किया जा रहा है, जिससे गड़बड़ी पकड़ी जा रही है।

    अयोग्य राशनकार्ड धारकों की हो रही पहचान

    राशन कार्ड डीलरों के पास उनके दस्तावेज जमा हो रहे हैं, जिसके आधार पर अयाेग्य राशनकार्ड धारकों की पहचान हो रही है। सरकारी कर्मचारी एवं फर्जी राशन कार्ड वालों की भी पहचान की जा रही है। 31 मार्च तक केवाईसी कराने वालों को ही नया राशन कार्ड दिया जायेगा।

    खबरें और भी

    बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों के नाम पर राशन कार्ड होने की सूचना पर विभाग की ओर से भी इसकी जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया में राउरकेला में 2333 सरकारी कर्मचारियों की पहचान हुई है। इसकी सूची आपूर्ति विभाग के पास भी पहुंची है।

    2333 सरकारी कर्मचारियों के नाम पर राशन कार्ड है। कार्ड लेने वालों में होमगार्ड, आंगनबाड़ी कर्मी का नाम भी शामिल है, जिसके कार्ड पर विचार किया जा रहा है। 432 सरकारी कर्मचारियों का नाम काटा गया है। 5600 कार्ड धारक ऐसे हैं, जिनके पास दो राशन कार्ड है और वह दूसरे राज्य से भी राशन ले रहे हैं। केवाइसी की अंतिम तारीख 31 मार्च तक है। अब तक 17,812 कार्डधारकों का केवाईसी बाकी है। पूरी जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी। - संजय साहू, सहायक आपूर्ति अधिकारी, राउरकेला।

    यह भी पढ़ें- 

    नेपाली छात्रा की मौत का मामला: गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को मिली जमानत; सरकार की कमेटी ने शुरू की जांच

    Fake Products: डिब्बे पर ब्रांड का नाम और अंदर माल नकली, सच्चाई बाहर आते ही उड़े होश; दबोचे गए कई दुकानदार