विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha News: BJD नेता के रात में घूमने को लेकर बवाल, उग्र ग्रामीणों ने तोड़ डाली पुलिस की गाड़ी; पढ़ें मामला

Published: Tue, 28 May 2024 03:44 PM (IST)

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण की वोटिंग से पहले बीजद नेता के रात में घूमने ...और पढ़ें

Odisha News: BJD नेता के रात में घूमने को लेकर बवाल, उग्र ग्रामीणों ने तोड़ डाली पुलिस की गाड़ी
Odisha News: BJD नेता के रात में घूमने को लेकर बवाल, उग्र ग्रामीणों ने तोड़ डाली पुलिस की गाड़ी

HighLights

  1. जाजपुर में पैसा बांट रहे बीजद नेता को ग्रामीणों ने घेरा, फरार
  2. उत्तेजित गांव वालों ने तोड़ी पुलिस गाड़ी, चार लोग गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। अंतिम चरण के मतदान से पहले जाजपुर जिले के धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में बीजद नेता के रात में घूमने को लेकर बवाल हो गया। सैकड़ों लोग और पुलिस की मौजूदगी में बीजद नेता वाहन लेकर फरार हो गए। इसके बाद भीड़ ने पुलिस के एक वाहन में तोड़फोड़ की।

वहीं, पुलिस ने गांव के चार लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बाद गिरफ्तारी के डर से गांव के सभी पुरुष भूमिगत हो गए हैं। यह घटना जाजपुर जिले के संपारू पंचायत के कडुमागुरा गांव से सामने आई है। गांव वालों का आरोप है कि बीजद के नेता गांव में पैसा बांटने के इरादे से रात में गांव में घुसे थे। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बीजद जिला परिषद सदस्य प्रणति लेंका के पति प्रहलाद लेंका सोमवार की रात को अपने सहयोगियों के साथ संपारू पंचायत के कडुमागुरा गांव गए थे। ग्रामीणों को सूचना मिली और गांव वालों ने उनके वाहन को रोक दिया। गांव वालों ने उनसे पूछा कि वह रात में गांव क्यों आए हैं और गाड़ी की डिक्की खोलने को कहा। हालांकि, प्रहलाद लेंका ने कार की डिक्की नहीं खोली।

इस पर ग्रामीणों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर बड़चणा और धर्मशाला दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। उसी समय वहां बीजद के 50 से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंच गए और प्रहलाद लेंका को अपने साथ लेकर चले गए। प्रहलाद का वाहन तेज गति से चल रहा था, जिससे कुछ ग्रामीण बाल बाल बचे।

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए आरोप

घटना को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए हैं और आरोप लगाया है कि पुलिस जानबूझकर उन्हें भगाने का काम किया है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव से चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कार्रवाई के बाद गांव पुरुष विहीन हो गया है।

गिरफ्तारी के डर से पुरुष अपने घरों से भाग गए हैं। गांव की महिलाओं ने घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। प्रहलाद लेंका पैसे लेकर आधी रात को हमारे गांव में क्यों घुसे? पुलिस की मौजूदगी में वह गाड़ी से कैसे भाग गए। पुलिस ने बिना किसी कारण के हमारे घर के लोगों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें- 

'पहले हस्ताक्षर में होगा माफ...', दिल्ली के बाद अब इस राज्य में बिजली बिल को लेकर बड़ा एलान

Odisha में थमने का नाम नहीं ले रही चुनावी हिंसा, पुरी के बाद कटक में BJD और Congress कार्यकर्ताओं में मारपीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।