Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Politics: ओडिशा में कांग्रेस के इस नेता ने दिया इस्‍तीफा, इस वजह से पार्टी का जताया आभार

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 10:58 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 ओडिशा में लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने या पार्टी से इस्‍तीफा देने का दौर तेजी से चल रहा है। इस क्रम में अब एक और ना ...और पढ़ें

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पूर्व मंत्री गणेश्वर बेहरा का कांग्रेस से इस्तीफा।
    वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पूर्व मंत्री गणेश्वर बेहरा का कांग्रेस से इस्तीफा।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गणेश्वर बेहरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बेहरा ने इंटरनेट मीडिया 'एक्स' पर अपना इस्तीफा पत्र साझा किया है।

    उन्होंने लिखा है कि मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। कांग्रेस पार्टी मुझे एक विधायक और विभिन्न पद पदवी के रूप में लोगों की सेवा करने का अवसर दिया, इसके लिए मैं कांग्रेस पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

    कांग्रेस के साथ गणेश्वर का राजनीतिक सफर

    गणेश्वर बेहरा केंद्रापड़ा जिले के पट्टामुंडई से कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह 1985 से 1990 तक और 1995 से 2000 तक विधानसभा के सदस्य रहे। 2000 और 2004 में उन्होंने पट्टामुंडई से चुनाव लड़ा और हार गए।गणेश्वर बेहरा ने 2009, 2014 और 2019 में केंद्रपाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और बीजद उम्मीदवार से हार गए थे।

    मीडिया सेल के अध्‍यक्ष के पद से हटाए गए थे बेहरा

    गणेश्वर बेहरा पीसीसी मीडिया सेल के अध्यक्ष थे। जनवरी में उन्हें पद से हटाकर विश्वरंजन मोहंती को मीडिया सेल का चेयरमैन बनाया गया था।

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी नियुक्त होने के बाद डाॅ. अजय कुमार ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य में खनन घोटाला प्रसंग पर जो तथ्य रखा, उसे पार्टी की प्रेस रिलीज में जगह नहीं दी गई थी। ऐसे में उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई किए जाने की चर्चा उस समय हुई थी। अब गणेश्वर बेहरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:

    ओडिशा के मशहूर सुपरस्‍टार अनुभव महांति BJD छोड़ BJP में हुए शामिल, कहा- पीएम मोदी के सपने को करूंगा साकार

    Odisha Politics: BJD को लग रहा झटके पे झटका! पिछले 15 दिन में चार चर्चित अभिनेताओं का इस्तीफा, दो ने BJP की ज्वॉइन