विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले तीन दिन अलर्ट पर ओडिशा, अस्‍पतालों को तैयार रहने का जारी निर्देश; स्‍कूलों के लिए भी जारी हुआ टाइम टेबल

Published: Mon, 01 Apr 2024 03:14 PM (GMT+05:30)

अप्रैल के महीने ने बस दस्‍तक ही दी है कि ओडिशा में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी हो गया है। ...और पढ़ें

ओडिशा में अगले तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी।
ओडिशा में अगले तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी।

HighLights

  1. रात के तापमान में भी होगा इजाफा।
  2. दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में आज से अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेश भर में तापमान बढ़ेगा। पश्चिमी और आंतरिक ओडिशा में तापमान 40 को पार करने की संभावना है। विशेष रूप से सोनपुर, बलांगीर, बौद्ध, संबलपुर, बरगढ़, कालाहांडी, नवरंगपुर, मालकानगिरी, नयागढ़, खुर्दा और गजपति में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक रहने की संभावना है।

भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर रात की गर्मी भी में भी इजाफा होगा।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन दिनों के लिए ओडिशा के आंतरिक नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।ओडिशा के आंतरिक इलाकों में चार अप्रैल तक भीषण गर्मी के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया जाएगा और रात का तापमान भी सामान्य से 5 से 6 डिग्री अधिक रहेगा।नतीजतन, एक असहनीय स्थिति होगी। चक्रवात और कम दबाव के कारण रविवार को अधिकतर शहरों में हल्की बारिश हुई है। 6 और 7 तारीख को फिर से पश्चिमी तूफान के प्रभाव के तहत, राज्य के उत्तरी आंतरिक ओडिशा में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

स्‍कूल सुबह सात से ग्‍यारह बजे तक खुले रहेंगे स्‍कूल

वहीं प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश में मंगलवार से सभी आंगनबाड़ी केंद्र को सुबह 7 से 11:30 बजे तक चलाने का सरकार ने निर्णय लिया है। इससे पहले स्कूलों को सुबह के समय चलाने का सरकार ने निर्णय लिया था। स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक खुले रहेंगे।

लू, डायरिया होने का खतरा

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे ही बालेश्‍वर में तापमान 37 डिसे तक पहुंच गया था जबकि चांदबाली में 37.2 डिसे, झारसुगुड़ा में 37.2 डिसे, भुवनेश्वर में 36.6 डिसे, हीराकुद में 36.6 डिसे तथा केन्दुझर में 36 डिसे पहुंच गया था।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन में तापमान में 5 डिसे तक की बढ़ोत्तरी होगी। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। लू एवं डायरिया जैसी अस्वस्थता को नियंत्रण करने के लिए सतर्क रहने को निर्देश दिया गया है।

मुख्‍य सचिव ने अस्‍पतालों को तैयार रहने का दिया निर्देश

मुख्य सचिव ने प्रदीप जेना लू से प्रभावित लोगों का इलाज करने के लिए सभी अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को तैयार रहने को भी मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें: 

Odisha में आयकर विभाग का बड़ा एक्‍शन: BJD नेता के कोचिंग सेंटर समेत चार ठिकानों पर छापामारी

Odisha Politics: BJD को लग रहा झटके पे झटका! पिछले 15 दिन में चार चर्चित अभिनेताओं का इस्तीफा, दो ने BJP की ज्वॉइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।