Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Crime: लकड़ी काटने से मना करने पर बेटे ने कर दी मां-पिता की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 07:46 PM (IST)

    Odisha Crime ओडिशा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां बड़बिल में मां-पिता की बेटे ने टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद स ...और पढ़ें

    Odisha Crime: लकड़ी काटने से मना करने पर बेटे ने कर दी मां-पिता की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
    Odisha Crime: लकड़ी काटने से मना करने पर बेटे ने कर दी मां-पिता की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

    HighLights

    1. आरोपित गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद
    2. दोनों को खून से लथपथ देख आरोपित फरार हो गया

    संवाद सूत्र, बड़बिल। इस समय जब पूरा माहौल होली मय है। सभी तरफ होलिका दहन की तैयारी चल रही है। उसी समय ओडिशा के चंपुआ थाना अंतर्गत बसिरा गांव में बेटे ने अपने ही माता-पिता की तेज धार वाले हथियार से हत्या कर रंगों की होली की बजाय खून की होली खेलकर माहौल को गमगीन कर दिया है। घटना रविवार की है।

    मृतकों में पिता गुरुचरण मुंडा एवं माता पालो मुंडा शामिल हैं। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर चंपुआ थाने की पुलिस ने दोपहर में घटनास्थल पहुंचकर पहले दोनों शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए चंपुआ सरकारी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही आरोपित पुत्र ध्यान मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया।

    क्या है पूरा मामला

    आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि रविवार सुबह 7 बजे बसिरा गांव के गुरुचरण मुंडा का बेटा ध्यान मुंडा घर के आंगन में टांगी से लकड़ी काट रहा था। पिता गुरुचरण मुंडा ने उसे लकड़ी काटने से रोका तो वो नाराज हो गया। थोड़ी ही देर में उसे इतना गुस्सा आ गया कि टांगी से पिता गुरुचरण मुंडा पर ही हमला बोल दिया।

    अपने आप को बचाने के लिए गुरुचरण ने शोर मचाया तो पति की आवाज सुनकर पालो मुंडा वहां आ गयी। उसने बेटे को हमला करने से रोका मगर सफल नहीं हुई। बेटे ने आक्रोश में आकर पिता व मां पर हमला कर दिया। इससे पिता की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मां बुरी तरह घायल हो गयी।

    खबरें और भी

    दोनों को खून से लथपथ देखकर ध्यान मुंडा वहां से भाग गया। तब तक आसपास के लोग पहुंच गये और बुरी तरह जख्मी महिला को नजदीक के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी भी मौत हो गयी।

    आरोपित गिरफ्तार, हत्या में प्रयोग टांगी भी बरामद

    खबर मिलते ही चंपुआ थानेदार देवकी नायक और एसडीपीओ विजय मल्लिक मौके पर पहुंचे और दोनों शव को जब्त कर जांच शुरू कर दी।

    आरोपित पुत्र को गांव से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग टांगी भी बरामद कर ली। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों से ध्यान की पत्नी घर छोड़कर कहीं और रहती है। तभी से ध्यान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह काफी देर तक घर में अकेले चुपचाप रहता था। रविवार के हत्याकांड से गांव में दहशत है।

    ये भी पढ़ें- 

    Odisha News: गांजा तस्करी मामले में तीन आरोपितों को 10 साल की सजा, एक लाख का लगा जुर्माना

    Odisha में बना सबसे बड़ा 'तिरंगा' बनाने का नया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड', यहां जानें किसने अपने नाम किया ये खिताब