Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा दौरे पर आ रहे अमित शाह, नवरंगपुर में करेंगे विशाल जनसभा; भुवनेश्वर में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 10:28 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 अप्रैल को ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह सोनपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। ग ...और पढ़ें

    25 अप्रैल को ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं अमित शाह।
    25 अप्रैल को ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं अमित शाह।

    HighLights

    1. 25 अप्रैल को सोनपुर से ओडिशा में चुनावी लड़ाई का बिगुल बजाएंगे अमित शाह।
    2. भुवनेश्‍वर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। गृह मंत्री अमित शाह 25 अप्रैल को ओडिशा के दौरे पर आ रहे हैं। वह इसी दिन सोनपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को भुवनेश्वर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। भाजपा उपाध्यक्ष गोलक महापात्र यह जानकारी दी है।

    सोनपुर से चुनावी बिगुल फूकेंगे अमित शाह

    महापात्र ने कहा है कि ओडिशा में भाजपा ने मां, माटी और मातृभाषा को लेकर लड़ाई शुरू कर दी है। इस लड़ाई का शुभारंभ 25 अप्रैल की दोपहर को सोनपुर की धरती से होगा। गृह मंत्री अमित शाह 25 अप्रैल को सोनपुर से ओडिशा में चुनावी लड़ाई का बिगुल बजाएंगे।

    ओडिशा में विशाल जनसभा का होगा आयोजन

    महापात्र ने कहा कि वह ओडिशा के लोगों के समक्ष वही बात रखने आ रहे हैं, जो उन्होंने दो दिन पहले दिल्ली में कही थी। पार्टी की तरफ से विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। वह जनता को संबोधित करेंगे।

    इसके बाद वह भुवनेश्वर आएंगे। शाम को वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। वह रात में भुवनेश्वर में रुकेंगे इसलिए हम उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनेगी।

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस बार बलांगीर लोकसभा सीट के तहत आने वाली कांटाबांजी से चुनाव लड़ रहे हैं।अमित शाह उसी संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत सोनपुर आ रहे हैं। उनका वहां एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसे लेकर पश्चिमी ओडिशा के नेताओं में उत्साह है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:

    Odisha News: स्वास्थ्य विभाग ने 50 दुकानों पर की छापेमारी; बासी दूध व बर्फ सहित ये सामान किया बरामद

    Odisha Politics: '40000 समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया', BJD से टिकट कटने पर नाराज पूर्व मंत्री समीर रंजन दास का दावा