Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha में हल्‍ला बोल, विधायक को जान से मारने की धमकी के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता; 12 घंटे कांटाबाजी बंद का एलान

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 10:29 AM (GMT+05:30)

    Odisha News कांग्रेस के कांटाबांजी विधायक संतोष सिंह सलूजा को जान से मारने की धमकी मिली है जिसके विरोध में मंगलवार को 12 घंटे का कांटाबांजी में बंद पा ...और पढ़ें

    विधायक संतोष सिंह सलूजा को जान से मारने की धमकी के विरोध में कांटाबाजी बंद।
    विधायक संतोष सिंह सलूजा को जान से मारने की धमकी के विरोध में कांटाबाजी बंद।

    HighLights

    1. कांटाबाजी में कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह दे रहे हैं धरना।
    2. विधायक के भाई और महापौर बरियाम सिंह सलूजा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली।
    3. 15 दिन कं अंदर सलूजा को जान से मार देने की धमकी।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। कांटाबांजी विधायक संतोष सिंह सलूजा को जान से मारने की धमकी के विरोध में मंगलवार को 12 घंटे का कांटाबांजी में बंद पालन किया जा रहा है। शहर कांग्रेस की ओर से सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखा गया है।

    शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

    बंद के चलते दुकान बाजार सुबह से ही बंद हैं। हालांकि, स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ सरकारी संस्थान को बंद में शामिल नहीं किया गया है, जिस वजह से सरकारी संस्थान एवं स्कूल-काॅलेज खुले हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आज सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर धरना और बंद करते देखा गया।

    विधायक के भाई और महापौर बरियाम सिंह सलूजा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली और धरना देकर दुकान बाजार को बंद कराया। बंद में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और विधायक के समर्थक शामिल हुए जिससे कांटाबांजी में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

    सलूजा को 15 दिन के अंदर जान से मारने की धमकी

    गौरतलब है कि कांटाबांजी विधायक संतोष सिंह सलूजा को सोमवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। शहर में दो स्थानों पर उन्हें जान से मारने की धमकी के बैनर लगाए गए थे। इसमें 15 दिन के अंदर सलूजा की हत्या का जिक्र किया गया था।

    खबरें और भी

    कांटाबांजी गर्ल्स हाई स्कूल के बाहर एक दुकान पर बैनर लगाया गया था।सफेद रंग के बैनर पर लाल रंग लिखा है कि वह कांटाबांजी विधायक संतोष सिंह सलूजा की 15 दिन के अंदर हत्या कर देगा।

    बैनर में एक अज्ञात युवक की फोटो भी है।पोस्टर देखकर लोग सहमे हुए हैं, कांटाबांजी पुलिस ने बैनर को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: Odisha: समाज ने मह‍ि‍ला से तोड़ दिया था नाता, अंतिम समय में भी नहीं आए; साइकिल ठेले पर लादकर भतीजे ने किया दाह संस्कार

    यह भी पढ़ें: 15 दिन के अंदर कांग्रेस विधायक की हत्‍या! शहर भर में लगाए गए धमकी भरे पोस्‍टर; साथ में लगा एक अनजान युवक का भी फोटो