Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    15 साल की लड़की छह महीने की गर्भवती, ओडिशा में मिली नेपाल से अपहरण कर लाई गई नाबालिग; एक गिरफ्तार

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 01:55 PM (IST)

    खुर्दा-नयागढ़ जिले की सीमा पर चांदपुर थाना क्षेत्र से नेपाल की एक 15 वर्षीय लड़की को बचाया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की छह महीने की गर्भवती ...और पढ़ें

    नेपाल से अपहरण कर ओडिशा लाई गई लड़की।
    नेपाल से अपहरण कर ओडिशा लाई गई लड़की।

    HighLights

    1. नेपाल से अपहरण कर नाबालिग बच्ची को लेकर ओडिशा आया रसोइया।
    2. टांगी से बचायी गई लड़की छह महीने की गर्भवती, अभियुक्त गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। खुर्दा-नयागढ़ जिले की सीमा पर चांदपुर थाना क्षेत्र से नेपाल की एक 15 वर्षीय लड़की को बचाया गया। लड़की वर्तमान समय में छह माह की गर्भवती है। उसे नयागढ़ शेल्टर होम में रखा गया है। चांदपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में नेपाल के युवक अंबरदीप भुजेल (48) को गिरफ्तार किया है।

    इस तरह से नजदीक आए दोनों

    जानकारी के मुताबिक, आरोपी अंबरदीप पेशे से रसोइया है। कोविड से पहले वह भुवनेश्वर में एक होटल में रहकर काम करता था। वह चाइनीज आइटम बनाता था। आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

    आरोपी अंबरदीप कोविड के दौरान देश में लॉकडाउन और शटडाउन के दौरान अपने मूल देश नेपाल लौट गया था। वहां पर इसने राशन की दुकान खोली। आरोपी अंबरदीप का दुकान के लेन-देन के दौरान अपने दोस्त की बेटी के साथ संबंध बन गया।

    प्रेम शारीरिक संबंधों की ओर बढ़ा। इस दौरान लड़की चार माह की गर्भवती हो गई।घटना के सामने आने के बाद आरोपी अंबरदीप दो महीने पहले नाबालिग लड़की को लेकर ओडिशा भाग आया था। वह खुर्दा जिले के टांगी इलाके में किराए के मकान में रहता था।

    खबरें और भी

    इस तरह से बचाई गई लड़की

    वह खुर्दा-नयागढ़ जिले की सीमा पर चांदपुर इलाके के एक होटल में कुक के रूप में काम करता था। लड़की के परिवार ने नेपाल में नाबालिग लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।आरोपी अंबरदीप के परिवार के सदस्यों को उसके मोबाइल ट्रैकिंग से पता चला कि वह ओडिशा में है।

    राष्ट्रीय बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग के निर्देश पर मिष मुक्ति फाउंडेशन के निदेशक बीरेंद्र कुमार सिंह, खुर्दा एसपी कार्यालय की प्रभारी अधिकारी ममता पति, खुर्दा जिला बाल संरक्षण इकाई के कानूनी परिवीक्षा अधिकारी जगदीश कर, सलाहकार मानस्विनी नायक सहित अन्य ने बुधवार को चांदपुर इलाके में छापामारी की।

    आरोपी को अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और नाबालिग लड़की को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है। खुर्दा की जिला बाल सुरक्षा अधिकारी बनिश्री पटनायक ने कहा है कि चूंकि लड़की के माता-पिता हैं, इसलिए उसे दूतावास के माध्यम से नेपाल स्थित उसके घर वापस भेज दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें:

    BJD Candidates List: 5 लोकसभा और 27 विधानसभा सीट पर BJD ने उतारे प्रत्याशी, देखें लिस्ट

    Odisha Politics: संबलपुर से आठवीं बार भाजपा के उम्मीदवार बने जयनारायण, समर्थकों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्‍न