Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Election News: ओडिशा में चुनाव के दिन भीषण गर्मी ने बरपाया कहर, मतदान के दौरान 2 लोगों की हुई मौत

    Updated: Sun, 26 May 2024 12:00 AM (GMT+05:30)

    शनिवार को ओडिशा में मतदान के दिन भीषण गर्मी पड़ी और इस असहनीय गर्मी के बीच भी मतदाताओं ने बढ़चढ़कर मतदान किया है। इस दौरान राज्य में गर्मी के कारण दो ...और पढ़ें

    Odisha में असहनीय गर्मी का कहर! मतदान के दौरान 2 लोगों की मौत
    Odisha में असहनीय गर्मी का कहर! मतदान के दौरान 2 लोगों की मौत

    HighLights

    1. ढेंकानाल हिंदोल बाहालुंडा में बूथ नंबर 136 पर एक पोलिंग एजेंट की मौत
    2. नयागढ़ भापुर ब्लॉक के बघुआपल्ली पंचायत के बल्दियानुआ गांव में वोट डालने गई एक बुजुर्ग महिला की हुई मौत

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में शनिवार को असहनीय गर्मी के बीच मतदाताओं ने बढ़चढ़कर मतदान किया है। हालांकि इस दौरान गर्मी के कारण दो लोगों की मौत हो गई है।

    यह घटना ढेंकानाल एवं नयागड़ जिले में हुई है। इन दो जिलों में जिलों में एक पोलिंग एजेंट और एक बुजुर्ग महिला की मतदान केंद्र में ही मृत्यु हो गई है। चर्चा है कि अत्यधिक गर्मी के कारण इस तरह की घटना हुई।

    यहां हुई पोलिंग एजेंट की मौत

    जानकारी के मुताबिक ढेंकानाल हिंदोल बाहालुंडा में बूथ नंबर 136 पर एक पोलिंग एजेंट की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाहालुंडा गांव के शुकदेव पटनायक के रूप में हुई है।

    वह ढेंकानाल हिंदोल विधानसभा क्षेत्र के नुआबाग पंचायत के बाहालुंडा गांव के बूथ नंबर 136 पर भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रहे थे।

    वह आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे मतदान केंद्र पर बेहोश होकर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें एंबुलेंस से हिंदोल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    इस क्षेत्र में हुई बुजुर्ग महिला की मौत

    इसी तरह नयागढ़ भापुर ब्लॉक के बघुआपल्ली पंचायत के बल्दियानुआ गांव में वोट डालने गई एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। वोट डालने के लिए लाइन में खड़ी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 65 वर्षीय कुमुदिनी दलेई के रूप में हुई है।

    कुमुदिनी का घर पथरपुंजी गांव में है। वह मतदान केंद्र में कतार में खड़ी थी और अचानक उनके सिर में चक्कर आया और वह नीचे गिर गई। उन्हें तुरंत खंडपड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    ये भी पढे़ं-

    Odisha में तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण हुआ संपन्न, असहनीय गर्मी के बाद भी वोटर्स में दिखा उत्साह

    Odisha Phase 6 Voting Live : ओडिशा में तीसरे चरण वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 59.60 प्रतिशत हुआ मतदान

    खबरें और भी