Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2024 आम चुनाव: प्रवासी उड़िया को एकजुट करने में जुटे भाजपाई, कहा- इनका पुनर्वास करने में असफल बीजद सरकार

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 10:21 AM (IST)

    साल 2024 के चुनाव को देखते हुए ओडिशा में भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में उनका फोकस फिलहाल प्रवासी उड़िया श्रमिकों पर है। पार्टी इनके ...और पढ़ें

    प्रवासी उड़िया को एकजुट करने में जुटे भाजपाई।
    प्रवासी उड़िया को एकजुट करने में जुटे भाजपाई।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2024 को देखते हुए अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की फोकस में इन दिनों प्रवासी उड़िया है, जिनके बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए पार्टी ने अभी से अपना प्रयास शुरू कर दिया है।

    ओडिशा में उड़िया प्रवासियों को एकजुट करने की कोशिश

    इसी के तहत ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में उड़िया प्रवासियों को एकजुट करने के लिए राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

    राज्य भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू, संगठन महामंत्री मानस मोहंती, महासचिव शारदा सतपथी, सज्जन शर्मा और जतिन मोहंती शामिल थे।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    उड़िया श्रमिकों की आर्थिक विकास में भागीदारी

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सामल ने कहा कि जब प्रवासी उड़िया मजदूर सूरत से अपने गांवों को लौटते हैं, तो वहां कपास मिल पर ताला लग जाता है।

    नतीजतन, फैक्ट्री मालिक गंजाम जिले में आ रहे हैं और श्रमिकों से सूरत जाने का अनुरोध कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि ओडिशा के श्रमिक गुजरात और सूरत शहरों के आर्थिक विकास में कैसे भूमिका निभा रहे हैं।

    अफसोस की बात है कि ओडिशा सरकार प्रवासी मजदूरों का पुनर्वास करने में असमर्थ है। उन्होंने सभी प्रवासी उड़िया से एकजुट होकर इसके खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया।

    इसी प्रकार केन्द्रीय मंत्री टुडू ने चर्चा की कि कैसे ओडिया लोगों ने पूरे भारत में प्रतिष्ठा अर्जित की है, जबकि मोहंती, सतपथी ने संगठनात्मक स्थिति पर प्रकाश डाला।

    प्रवासी उड़िया संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयासरत प्रदेश भाजपा के पूर्व सचिव श्रीकांत पाढ़ी ने समारोह की अध्यक्षता की और सभा के उद्देश्य की जानकारी दी।

    इस वजह से परेशान हैं प्रवासी उड़िया श्रमिक

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को सही तरीके से लागू नहीं किए जाने के कारण प्रवासी उड़िया परेशान हो रहे हैं।

    उन्होंने ओडिशा की प्रगति के साथ-साथ उड़िया लोगों के आत्मसम्मान के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में बसंत मोहंती, राधाश्याम पंडा, पुष्पांजलि पात्र, निरंजन बेहरा, गोलक मिश्रा, श्रीकांत राउत, भागीरथी बेहरा, ज्योति रंजन नायक, आदित्य पाढ़ी, रघुनाथ गौड़, सीमांचल सास्मल आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: बौध जंगल में कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, खुफिया सूचना पर हुई थी कार्रवाई

    यह भी पढ़ें: Odisha News: अस्‍पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दे दी जान, मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के लिए हुआ था एडमिट