Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक रात में सड़क पर आया लाखों रुपयों का मालिक, पुरी में हुए भीषण अग्निकांड में पूरा घर जलकर हुआ खाक, छह मवेशी जिंदा जले

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 09:37 AM (GMT+05:30)

    ओडिशा के पुरी जिले में रविवार रात हुए भीषण अग्निकांड में छह मवेशी जिंदा जल गए। लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घर का 40 बोरा कटा हुआ धान सहित ...और पढ़ें

    पुरी में हुए अग्निकांड में छह मवेशी जिंदा जले।
    पुरी में हुए अग्निकांड में छह मवेशी जिंदा जले।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पुरी जिले के कृष्णप्रसाद ब्लाक के बालीपाटपुर गांव में भीषण आग लग गई। छह कमरों का यह मकान देर रात उस समय जल गया जब सभी लोग घर में सो रहे थे। इस अग्निकांड में छह मवेशी जिंदा जल गए। लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घर का 40 बोरा कटा हुआ धान सहित सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया है।

    रात में अचानक से लगी घर में आग

    जानकारी के मुताबिक, पिछली रात को घर के सभी लोग सो रहे थे। तभी घर में आग लग गई। रात 11 बजे अचानक गांव के एक व्यक्ति ने देखकर शोर मचाकर बताया कि घर में आग लग गई है। आज धू-धू कर जलने से परिवार के सदस्‍य घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है आग

    घर के मुखिया जलंधर जेना के हाथ में आग लग गई और चार गायें जल गई हैं। दो बैल भी जल गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

    अब पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रह रहा है। बालीपतपुर गांव में ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुआवजे और सहायता की मांग की है।

    यह भी पढ़ें: भुवनेश्‍वर में भीषण अग्निकांड: आग में धू-धू कर जलकर खाक हुईं पांच बसें, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

    यह भी पढ़ें: राज्यपाल रघुवर दास पर कांग्रेस ने लगाया प्रोटोकल तोड़ने का गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता ने राज्यपाल से मांगा स्पष्टीकरण

    खबरें और भी