यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कमरे में जहरीला सांप छोड़ शख्स ने की पत्नी व दो साल की बेटी की हत्या, ससुर को हुआ शक फिर ऐसे खुली पोल
ओडिशा के गंजाम जिले में एक शख्स ने सांप से कटवाकर अपनी पत्नी और दो साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी ...और पढ़ें

संतोष कुमार पांडेय, अनुगुल। ओडिशा के गंजाम जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आदमी ने अपनी पत्नी और दो साल की बेटी को मौत के घाट उतारने के लिए सांप को ही सुपारी दे दी। उसे गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी से चल रहा था मनमुटाव
गंजाम पुलिस के अनुसार, यह घटना बरहमपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर कबीरसूर्य नगर थाना क्षेत्र के अधेगांव में डेढ़ महीने पहले हुई थी। आरोपी की पहचान के 25 वर्षीय गणेश पात्रा के रूप में हुई है। उसका अपनी पत्नी बसंती पात्रा (23) के साथ मनमुटाव चल रहा था।
सपेरे से झूठ बोलकर खरीदा सांप
दोनों की शादी 2020 में हुई थी और उनकी देबास्मिता नाम की दो साल की एक बेटी भी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने एक सपेरे से झूठ बोल कर धार्मिक कार्य करने का झांसा देकर उससे एक सांप खरीदा था और 6 अक्टूबर को वह एक प्लास्टिक के डिब्बे में सांप लेकर आया और उस कमरे में सांप को छोड़ दिया, जहां उसकी पत्नी और बेटी सोती थी।

सांप का इस्तेमाल कर पत्नी की हत्या करने वाला शख्स।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
सांप के काटने से मां-बेटी की मौत
अगली सुबह दोनों सांप के काटने से मृत पाए गए, जबकि आरोपी दूसरे कमरे में सोया था। गंजाम के पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीना ने कहा कि पुलिस ने शुरू में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन उसके ससुर द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और फिर घटना के एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में कुछ देरी हो गई थी।
खबरें और भी
पूछताछ के दौरान उसने शुरू में आरोप से इनकार किया और बाद में कहा कि सांप अपने आप कमरे में घुस गया होगा, लेकिन आखिरकार उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी ने कहा कि इस हत्या के मामले में आगे की जांच जारी है।