विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर से बाहर निकले तो होगी कार्रवाई... ओडिशा में हीट वेव को लेकर जारी हुआ ऑर्डर, अब सुबह या शाम को होंगे सारे काम

Published: Fri, 31 May 2024 01:49 PM (IST)

Odisha News ओडिशा में हीट वेव के कहर को देखते हुए पीक आवर्स में घर से बाहर न निकलने की ...और पढ़ें

ओडिशा में पीक आवर्स में घर से बाहर न निकलने की सलाह
ओडिशा में पीक आवर्स में घर से बाहर न निकलने की सलाह

HighLights

  1. सुंदरगढ़ जिले में गुरुवार को एक ही दिन में 16 लोगों की मौत
  2. राउरकेला आरजीएच में इलाज के दौरान 12 लोगों की मौत
  3. लोगों को पूर्वाह्न 11 से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर ना जाने की सलाह

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha News : राज्य में गुरुवार को 16 अप्राकृतिक मौत की खबर आने के बाद जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रशासन हरकत में आ गया है। अब पीक आवर्स के दौरान बाहर नहीं जाने की सलाह दी गई है। विशेष राहत आयुक्त सत्यव्रत साहू ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुंदरगढ़ में एक ही दिन में 16 मौतें, राउरकेला में 12 मरे

सुंदरगढ़ जिले में गुरुवार को एक ही दिन में 16 लोगों की अप्राकृतिक मौत हो जाने से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। राउरकेला आरजीएच में इलाज के दौरान 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि सुंदरगढ़ जिला अस्पताल में चार लोगों ने दम तोड़ दिया।

पूर्वाह्न 11 से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर ना जाने की सलाह

एसआरसी सत्यव्रत साहू ने कहा है कि एहतियात के तौर पर लोगों को पूर्वाह्न 11 से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर ना जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस समय हीट वेव चल रहा है। ऐसे में अत्यावश्यक ना हो तो घरों से बाहर ना निकलें।

उन्होंने कहा कि कल मरने वालों में ज्यादातर मजदूर वर्ग के हैं। वे पूर्वा्हन 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच बाहर काम कर रहे थे जब हिट वेव की चपेट में आ गए और उनकी मृत्यु हो गई।

जिला प्रशासन को इस बात की जांच करने का निर्देश दिया गया है कि यह दुर्घटनावश मौत हुई या नहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण पता चला है।

सुबह या शाम को होने चाहिए सारे काम

विशेष राहत आयुक्त ने कहा है कि अब जबकि स्कूल-कॉलेज बंद हैं और चुनाव प्रक्रिया भी खत्म हो चुकी है।इसलिए पीक आवर्स के दौरान घर से बाहर न निकलने की लोगों को सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा है कि हमें सारे काम सुबह या शाम को करने चाहिए। प्रचार कर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

राउरकेला में 11 लोगों ने तोड़ा दम

वहीं स्वास्थ्य निदेशक डा.नीलकंठ मिश्रा ने बताया कि अकेले राउरकेला में 13 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 11 की मौत अप्राकृतिक है जबकि दो अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। राउरकेला, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ राज्य स्तरीय टीम भेजी जाएगी।राज्य स्तरीय टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि गर्मी का प्रकोप जारी है।

ये भी पढ़ें :

ओडिशा में आज भी जारी रहेगा हीट वेव: छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कुछ हिस्‍सों में कालबैसाखी की है संभावना

'मेरा उत्तराधिकारी...', CM नवीन पटनायक ने पांडियन को लेकर दिया ये जवाब; सियासी हलचल तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।