यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जाम छलकाने वालों के लिए बुरी खबर! बिहार के बाद अब इस राज्य में शराबबंदी की तैयारी, हलचल तेज
Odisha Liqour Ban बिहार में शराब पीने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। अब इसी बीच ओडिशा में भी शराब पर बैन लगाने की सुगबुगाहटें होने लगी है। नवनिर ...और पढ़ें

HighLights
- भुवनेश्वर-कटक मेट्रो रेल परियोजना पर काम जारी रहेगा- मंत्री नित्यानंद गोंड
- 'राजस्व नुकसान के डर से शराब की बिक्री को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता'
- चरणबद्ध तरीके से ओडिशा में शराब बंद करने का बना रहे योजना- मंत्री गोंड
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में राजनीतिक माहौल के बीच नवनिर्वाचित भाजपा सरकार राज्य को शराब मुक्त बनाने की योजना बना रही है। यदि पूरी तरह से नहीं, तो सरकार चरणबद्ध तरीके से ओडिशा को शराब मुक्त बनाने पर विचार कर रही है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) से ओडिशा में शराब प्रतिबंध का खंडन करने के कुछ दिनों बाद ओडिशा सामाजिक सुरक्षा और दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तीकरण मंत्री नित्यानंद गोंड ने दोहराया कि राज्य सरकार की वास्तव में राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने की योजना है।
भुवनेश्वर-कटक मेट्रो रेल परियोजना पर काम जारी रहेगा- मंत्री