Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहले सामूहिक दुष्कर्म... फिर महिला के गुप्तांग में डाल दी शराब की बोतल, दरिंदगी की दास्तां सुन कांप जाएगी रूह

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 11:52 AM (IST)

    Ganjam Crime ओडिशा के गंजाम जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां एक महिला से पहले आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और इसके बाद महिला के गुप्तांग म ...और पढ़ें

    गंजाम में महिला से सामूहिक दुष्कर्म। फोटो- प्रतीकात्मक
    गंजाम में महिला से सामूहिक दुष्कर्म। फोटो- प्रतीकात्मक

    HighLights

    1. बबनपुर इलाके का रहने वाला है हमलावर
    2. पूरी घटना की जांच में जुटी पुलिस की टीम
    3. गंभीर हालत में महिला अस्पताल में है भर्ती

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में सरकार बदल गई हैं, लेकिन अपराधियों की अपराध की प्रवृत्ति में कोई बदलाव आते नहीं दिख रहा है। अब गंजाम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आरोपियों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद प्राइवेट अंग में शराब की बोतल डाल दी। पूरी घटना गंजाम जिले की है।

    पुलिस ने कविसूर्यनगर पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत खइरापल्ली गांव झील के पास से महिला को गंभीर हालत में बचाया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। गंभीर रूप से घायल महिला की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और वह खतरे से बाहर है।

    पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती

    महिला ने आरोप लगाया कि नशे की हालत में चार लोग खइरापल्ली गांव के पास से पहाड़ी पर खींच ले गए। बाद में सामूहिक दुष्कर्म किए और पिटाई भी की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने प्राइवेट अंग में शराब की बोतल डाल दी। खइरापल्ली गांव झील के पास से गंभीर हालत में बचाया गया।

    बाद में पुलिस ने महिला को कविसूर्यनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल महिला की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जांच से पता चला है कि गांजा कारोबार को लेकर यह जघन्य घटना हुई है।

    खबरें और भी

    इस वजह से महिला से दरिंदगी?

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पोलसरा की रहने वाली महिला कई सालों से गांजे का कारोबार कर रही थी। कुछ महीने पहले व्यापार को लेकर उसका एक खास समूह से विवाद हो गया था। इसके बाद महिला ने बड़ी चतुराई से कोदला पुलिस के हाथों गांजा तस्करी के मामले में कुछ युवकों को पकड़वा दिया।

    नतीजतन युवक बदला लेने की फिराक में थे। कुछ दिन पहले जब वे जमानत पर बाहर आए थे तो उन्होंने गांजा व्यापार का बकाया वसूलने के लिए महिला को फोन किया। महिला अपने एक पुरुष साथी के साथ बाइक से कविसूर्यनगर थाना अंतर्गत खइरापल्ली गांव के पास आई।

    वहां तीन-चार युवकों ने दोनों की पिटाई कर दी। वे उसे पहाड़ी की चोटी पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्क्रम किया और उसे बुरी तरह पीटा। यहां तक कि उसके प्राइवेट अंग में शराब की बोतल डाल दी और रात भर उसे प्रताड़ित किया।

    पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

    आज सुबह गांव की झील के पास से महिला को गंभीर हालत में निकाले जाने के बाद उसने पूरी घटना बताई। इसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो आसिका थाना के बबनपुर इलाके के रहने वाले हैं।

    महिला के पुरुष सहयोगी से भी पूछताछ की जा रही है। कुछ महीने पहले गांजे के कारोबार को लेकर कोदला के पास छचीना गांव चौराहे के पास एक युवक का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।

    ये भी पढ़ें- 

    Odisha News: ओडिशा में नाबालिग से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपित को सुनाई 20 साल जेल की सजा

    Odisha Crime: पुलिस पर महिला के साथ हाथापाई का वीडियो वायरल, SDPO ने दिया कड़ा आदेश