यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नवीन के गढ़ में अमित शाह भरेंगे हुंकार, तीन जगह जनसभा को करेंगे संबोधित; ये हैवीवेट नेता भी करेंगे पार्टी का प्रचार
Amit Shah ओडिशा में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है। इसके लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह म ...और पढ़ें

HighLights
- चांदबाली, कोरई, नीमपाड़ा में अमित शाह जनसभा को करेंगे संबोधित
- मयूरभंज के रायरंगपुर में रोड शो में शामिल होंगे हिमंत बिस्व सरमा
- धर्मेंद्र प्रधान, संबित पात्रा, अपराजिता षडंगी तथा सिद्धांत महापात्र भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Lok Sabha Chunav 2024 : ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी ने 1 जून को होने वाले आखिरी चरण के चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में चुनाव प्रचार के लिए आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा आ रहे हैं। शाह आज तीन स्थानों पर विजय संकल्प जनसभा में शामिल होंगे।
आज ओडिशा में अमित शाह के कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक, अमित शाह पूर्वाह्न 11 बजे भद्रक लोकसभा क्षेत्र के चांदबाली में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।इसके बाद शाह का जाजपुर लोकसभा क्षेत्र के कोरई में दोपहर साढ़े 12 बजे एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके बाद अमित शाह अपराह्न 3 बजे जगतसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के नीमपड़ा बारबाटी मैदान में भाजपा की विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करेंगे।
हिमंत बिस्व सरमा भी कई जगह करेंगे भाजपा का प्रचार
वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, जो ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर हैं, आज विभिन्न स्थानों पर भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। हिमंत आज मयूरभंज के रायरंगपुर में रोड शो में शामिल होंगे।
इसके बाद उनका मोरड़ा निर्वाचन क्षेत्र के सुलियापड़ा, सोरो रघुनाथपुर और जगतसिंहपुर में विजय संकल्प रैली में भाग लेने का कार्यक्रम है।
The BJP is committed to the welfare Odisha and will walk the extra mile to ensure its development. Addressing the people of Mayurbhanj https://t.co/ZneuMggSMf
— Himanta Biswa Sarma (Modi Ka Parivar) (@himantabiswa) May 28, 2024
पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने उतरे धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और अपराजिता षडंगी तथा सिद्धांत महापात्र भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। ये नेता आज नीमापड़ा, चांदबाली, कोरई, बड़चाणा जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर प्रचार करेंगे और पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
खबरें और भी
ଯାଜପୁରରେ ଫୁଟିବ ପଦ୍ମ, ହେବ ପରିବର୍ତ୍ତନ। ବଡଚଣା ନିର୍ବାଚନମଣ୍ଡଳୀରେ ବିଜୟ ସଂକଳ୍ପ ସମାବେଶ । https://t.co/8bkNfSQdpP
— Dharmendra Pradhan (मोदी का परिवार) (@dpradhanbjp) May 28, 2024
संबित पात्रा भी करेंगे रोड शो
राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा आज पाटकुरा में रोड शो और जनसभा में शामिल होंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता और भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता षडंगी आज दोपहर 3 बजे नियाली निर्वाचन क्षेत्र के ब्रह्मंजरिलो में रोड शो में भाग लेने के बाद शाम 4.30 बजे उसुमा में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्रा भी सुबह 8.30 बजे सुकिंदा और दोपहर 3 बजे चंदबाली में रोड शो में भाग
ये भी पढ़ें: