यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: नवीन पटनायक को एक और बड़ा झटका! दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, थामा BJP का दामन
Lok Sabha Election 2024 ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव होना है। दोनों चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया है। चार जून को परिणाम घोषित किया ...और पढ़ें

HighLights
- सांसद जुएल ओराम ने दिलाई पूर्ण चंद्र राउत को भाजपा की सदस्यता
- देश में प्रधानमंत्री मोदी कुशल नेतृत्व का परचम लहरा रहे हैं- पूर्ण चंद्र
संवाद सूत्र, राजगांगपुर। बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता सह पूर्व नगरपाल पूर्ण चंद्र राउत ने बीजद छोड़ आज भाजपा का दामन थामा। बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगरपाल पूर्ण चंद्र राउत ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
उन्होंने भुवनेश्वर पार्टी कार्यालय में आज हुए मिश्रण पर्व में सांसद जुएल ओराम की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की सासंद जुएल ओराम ने पूर्ण चंद्र राउत को उत्तरीय एवं भाजपा की टोपी पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।
भाजपा में शामिल होने पर क्या बोले बीजद नेता पूर्ण चंद्र
इस अवसर पर जुएल ओराम ने कहा कि पूर्ण चंद्र राउत के भाजपा परिवार में आने से राजगांगपुर भाजपा पार्टी को मजबूती मिलेगी। पूर्ण चंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश दिन प्रतिदिन प्रगति के पथ पर है। देश में प्रधानमंत्री मोदी कुशल नेतृत्व का परचम लहरा रहे हैं।
राउत ने आगे यह भी कहा कि राजगांगपुर भाजपा नगर मंडल को मजबूती देने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के संगठन को और ज्यादा मजबूती देने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।
ये भी पढ़ें-