केजरीवाल का 'मिशन ओडिशा': AAP ने फूंका चुनावी बिगुल, 147 सीटों का दौरा करेगी 8 सदस्यीय टीम
आम आदमी पार्टी ओडिशा में पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए संगठन मजबूत कर रही है। अरविंद केजरीवाल के फोकस के बाद, 8 सदस्यीय टीम सभी 147 विधानसभा क्षे ...और पढ़ें

ओडिशा में आप की चुनावी तैयारी तेज, केजरीवाल का विशेष ध्यान (PTI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, कटक। आम आदमी पार्टी (AAP) ने ओडिशा में संगठन को मजबूत करने और आगामी पंचायत तथा नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज कर दी हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा ओडिशा पर विशेष फोकस किए जाने के बाद राज्य के लिए आठ सदस्यीय सह-प्रभारी टीम नियुक्त की गई है।
147 सीटों का दौरा करेगा टीम
यह टीम राज्य की सभी 147 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति को धार देने का काम करेगी। इसी क्रम में कटक जिले के प्रभारी सह-प्रभारी पुनीत राय ने बाराबती-कटक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित तैयारी बैठक में भाग लिया।
बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा सदस्यता अभियान को और अधिक तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाना आवश्यक है।
बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल की नीतियों और विचारों से प्रभावित होकर विभिन्न वार्डों के कई युवा और महिला कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह तैयारी बैठक कटक जिला युवा अध्यक्ष आशुतोष परिड़ा के नेतृत्व में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में राज्य सचिव संदीप्त दास, जुबिली कानुनगो, जिला अध्यक्ष सब्यसाची महांति, कटक नगर युवा अध्यक्ष रोहित कुमार नंद, त्रिविक्रम पंडा, दीप्तिमयी पंडा, प्रशांत आचार्य, गीता नायक और मोहम्मद सानाउल्ला सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।