विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha News: बालेश्वर में आज से नहीं लगेगा कर्फ्यू, स्थिती पूरी तरह से नियंत्रण में; DM ने दी जानकारी

Published: Tue, 02 Jul 2024 09:23 PM (GMT+05:30)

पिछले महीने 17 तारीख को बालेश्वर में सुनहट नामक स्थान पर दो समुदायों के बीच हिंसा हो गई थी। इसके ...और पढ़ें

पत्रकारों को संबोधित करते हुए बालेश्वर के जिलाधीश और एसपी
पत्रकारों को संबोधित करते हुए बालेश्वर के जिलाधीश और एसपी

HighLights

  1. कर्फ्यू के दौरान कुल मिलाकर 24 मामले दर्ज किए गए
  2. 94 लोगों की किया गया कर्फ्यू के दौरान गिरफ्तारी
  3. पिछले महीने की 17 तारीख को दो समुदाय के बीच हुई थी हिंसा
  4. तब से ही बालेश्वर के दो थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था

जागरण संवाददाता, बालेश्वर। Baleshwar Curfew पिछले महीने के 17 तारीख को अचानक बालेश्वर शहर के सुनहट नामक स्थान पर दो समुदायों के बीच भड़के दंगे के चलते बालेश्वर शहर के मुख्यतः दो थाना क्षेत्र टाउन थाना तथा सहदेव खूंटा थाना के अंतर्गत आने वाले इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

समय-समय पर कर्फ्यू में पहले चार घंटा, फिर 6 घंटा , फिर 10 घंटा की छूट दिया जाता रहा था। इसके बाद रात्रि कालीन कर्फ्यू रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 तक लगाया जाता था।

कर्फ्यू को लेकर उठ रहे थे सवाल

राज्य पुलिस के जवानों के साथ-साथ पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी इस दौरान ड्यूटी पर तैनात किए जाते थे। इतने लंबे समय तक बालेश्वर में कर्फ्यू रहने के कारण लोगों के बीच कई प्रकार के सवाल उपजने लगे थे।

कर्फ्यू को लेकर ये बोले एसपी

आखिर और कितने दिन बालेश्वर में लगा रहेगा कर्फ्यू? आखिरकार कर्फ्यू से संबंधित इन सभी सवालों पर आज पूर्ण विराम लगाते हुए बालेश्वर के जिलाधीश आशीष ठाकरे ने आज शाम 7:00 बजे बालेश्वर के एसपी सागरिका नाथ के साथ मिलित तौर पर एक पत्रकार सम्मेलन के जरिए बालेश्वर में आज से कर्फ्यू समाप्त होने की घोषणा की।

अपने संबोधन में बालेश्वर की एसपी सागरिका नाथ ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान कुल 24 मामले दर्ज किए गए हैं , तथा 94 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सागरिका नाथ ने बताया कि जो लोग सोशल मीडिया पर गलत अफवाह प्रचार किए हैं उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने बालेश्वर की जनता से अनुरोध किया कि वह भाईचारा बनाए रखें तथा कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में ना ले तथा मिलजुल कर रहे।

जिलाधीश बोले लौट आई है शांति

जिलाधीश ने बताया था कि अब बालेश्वर में पूरी तरह से शांति लौट आई है ,तथा अब कर्फ्यू की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में शांति कमेटी गठन किए गए हैं, तथा समय-समय पर उनके साथ बैठके कर शांति वार्ता का आयोजन जिला प्रशासन करता चला आ रहा है।

जिलाधीश ने आम जनता से अनुरोध किया कि सोशल मीडिया पर किसी तरह का कोई भी भड़काऊ चीजों को न शेयर करें उन्होंने बालेश्वर की जनता से भाईचारा बनाए रखने का अपील किया।

ये भी पढे़ें-

बालेश्वर में हिंसा के दो हफ्ते बाद भी नहीं हटाया जा सका कर्फ्यू, शांति बहाली की कोशिशों में जुटा प्रशासन

Odisha News: बालेश्वर में दो समुदायों के बीच तनाव, 34 लोग गिरफ्तार; कभी भी बंद हो सकता है इंटरनेट; SP ने दी जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।