ओडिशा के बरगढ़ में झुग्गी हटाने के दौरान तनाव, सड़कों पर उतरे लोग; इलाके में पुलिस बल तैनात
ओडिशा के बरगढ़ में झुग्गी हटाने की कार्रवाई के दौरान तनाव उत्पन्न हो गया। गंगाधर नगर स्लम के निवासियों ने अपने घर तोड़े जाने का विरोध करते हुए प्रदर्श ...और पढ़ें

ओडिशा के बरगढ़ में झुग्गी हटाने के दौरान तनाव।
HighLights
बरगढ़ में झुग्गी हटाने की कार्रवाई के दौरान तनाव।
स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जेसीबी रोकी।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के बरगढ़ में मंगलवार को झुग्गी हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब स्थानीय लोगों ने अपने घर तोड़े जाने का विरोध करते हुए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान विरोध कर रहे लोगों और पुलिस के साथ आमना-सामना हुआ। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
अतिक्रमण हटाने के लिए हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने बरगढ़ के मुख्य नहर के किनारे स्थित गंगाधर नगर स्लम में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान कई स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध किया और मौके पर ही धरना देकर प्रदर्शन करने लगे।
कार्रवाई को रोकने के लिए कुछ लोग जेसीबी मशीन के सामने बैठ गए, जिससे तोड़फोड़ का काम कुछ समय के लिए रुक गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक बहस और तनातनी चलती रही।
मौके पर पहुंची पुलिस
दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। विरोध कर रही महिलाओं को हिरासत में लेकर मौके से हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने फिर से झुग्गी हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
खबरें और भी
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।