Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में ‘गलत इंजेक्शन’ से नाबालिग की मौत, परिजनों का हंगामा

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 03:18 PM (IST)

    भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में 11 वर्षीय बालक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। उनका आरोप है कि गलत इंजेक्शन के कारण बच्चे की जान गई, जबकि वह भर् ...और पढ़ें

    भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में ‘गलत इंजेक्शन’ से नाबालिग की मौत, परिजनों का हंगामा

    भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में ‘गलत इंजेक्शन’ से नाबालिग की मौत, परिजनों का हंगामा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में मंगलवार को 11 वर्षीय एक बालक की मौत के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चे को कथित तौर पर गलत इंजेक्शन दिए जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग को चांदपुर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए कैपिटल अस्पताल रेफर किया गया था। कालुपड़ा निवासी यह बालक साइकिल से गिरने की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाए जाने से पहले बच्चा होश में था और बात कर रहा था।

    मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ साइकिल चला रहा था, तभी साइकिल एक छोटे गड्ढे में गिर गई, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इसे एक्सीडेंट केस दर्ज कर लिया। वह जिंदा था और बात कर रहा था। मैं दो मिनट के लिए बाहर गया, इसी दौरान उसे इंजेक्शन दिया गया और उसकी मौत हो गई।

    अस्पताल परिसर में तनाव

    बच्चे की मौत के बाद अस्पताल परिसर में तनाव फैल गया। परिजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन देने से ही बच्चे की जान गई।

    सूचना मिलते ही कैपिटल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की गई है। हालांकि परिजनों ने तुरंत पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं दी और कहा कि अन्य रिश्तेदारों के आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी।

    खबरें और भी

    अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।