Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भुवनेश्वर: इंजीनियरिंग छात्र ने 13 लाख के लिए रचा अपने अपहरण का नाटक, पुलिस ने किया पर्दाफाश

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 05:38 PM (GMT+05:30)

    भुवनेश्वर में एक 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण का नाटक रचा। उसने परिवार से 13 लाख रुपये की फिरौती मांगी, क ...और पढ़ें

    भुवनेश्वर: इंजीनियरिंग छात्र ने 13 लाख के लिए रचा अपने अपहरण का नाटक (AI Generated Image)

    भुवनेश्वर: इंजीनियरिंग छात्र ने 13 लाख के लिए रचा अपने अपहरण का नाटक (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भुवनेश्वर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। इन्फो वैली पुलिस ने गुरुवार को सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।

    जानकारी के मुताबिक, अंतिम वर्ष का यह छात्र मदनपुर इलाके में किराए के मकान में रहता था। उसने अपने परिवार से 13 लाख रुपये वसूलने के लिए यह साजिश रची। बताया जा रहा है कि छात्र ने अपनी महंगी जीवनशैली और शौकों के कारण करीब 10 लाख रुपये का कर्ज ले रखा था।

    पिता ने दर्ज कराई शिकायत

    मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्र के पिता, जो कालाहांडी जिले के रहने वाले हैं, ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है और अपहरणकर्ताओं ने भारी फिरौती की मांग की है।

    पुलिस ने किया स्पेशल टीम का गठन

    पुलिस आयुक्त एस देव दत्त सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी इनपुट और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की।

    खबरें और भी

    छात्र ने रचा अपहरण का नाटक

    शिकायत मिलने के महज एक घंटे के भीतर पुलिस ने छात्र को मदनपुर पंचायत कार्यालय के पास एक घर से बरामद कर लिया। शुरुआत में इसे अपहरण मानकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन जल्द ही पुलिस को पता चल गया कि यह पूरी घटना एक नाटक थी।

    जांच में सामने आया कि छात्र ने खुद अपने मोबाइल फोन से घरवालों को कॉल कर अपहरण की झूठी कहानी सुनाई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने कर्ज में लिए गए पैसों को कहां खर्च किया। फिलहाल चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।