विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिल गेट्स ने दे दिया सुझाव, किसानों के चेहरे पर मुस्‍कान बिखेरनी हो तो... खेती में बेहतरी के लिए काम की है चीज

Published: Wed, 28 Feb 2024 04:41 PM (IST)

माइक्रोसॉफ्ट के साथ संस्थापक बिल गेट्स अपनी टीम के साथ बुधवार सुबह-सुबह राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे। सबसे पहले उन्‍होंने मंगला बस्‍ती ...और पढ़ें

मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करते बिल गेट्स।
मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करते बिल गेट्स।

HighLights

  1. बिल गेट्स ने किया भुवनेश्वर कृषि भवन में कृषि समीक्षा केन्द्र का परिदर्शन।
  2. कृषि क्षेत्र को लेकर बिल गेट्स ने पूछे कई सवाल।
  3. कृषि क्षेत्र में उन्नति लाने के लिए रिमोट सेंसिंग एवं स्‍पेस एप्लिकेशन उपयोग करने की सलाह दी।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में कृषि क्षेत्र में उन्नति लाने के लिए रिमोट सेंसिंग एवं स्‍पेस एप्लिकेशन उपयोग करने की सलाह माइक्रोसाफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ने दी है। भुवनेश्वर कृषि भवन में कृषि समीक्षा केन्द्र के परिदर्शन के समय उन्होंने यह सलाह दी।

ओडिशा में कृषि व्‍यवस्‍था की बिल गेट्स ने की तारीफ

बिल गेट्स के कृषि समीक्षा केन्द्र परिदर्शन करने के बाद कृषि सचिव अरविंद पाढ़ी ने कहा है कि बिल गेट्स कृषि भवन आए थे। 2017 में गेट्स फाउंडेशन के साथ हुए करारनामा के मुताबिक किसान कल्याण के लिए तकनीकी का प्रयोग कर कृषि भवन में कृषि समीक्षा केन्द्र खोला गया है।

इससे किस प्रकार से किसानों तक सूचना का आदान-प्रदान किया जा रहा है, उन्होंने इसकी जानकारी ली। इसके लिए कृषि विभाग की तरफ से उन्हें प्रजेंटेशन दिया गया। यह किस तरह से काम कर रहा है, उसके बारे में बिल गेट्स ने कई सवाल किए। हमारी टीम ने सभी सवालों का जवाब दिया। राज्य में इस तरह की व्यवस्था की उन्होंने प्रशंसा की।

बिल गेट्स ने ली सरकारी योजनाओं की जानकारी

कृषि सचिव अरविंद पाढ़ी ने कहा है कि ओडिशा में 70 लाख से अधिक किसानों की डिजिटल रजिस्ट्री है। आम कृषि कार्यक्रम के जरिए किसानों को उनकी आवश्यकता के मुताबिक कस्टमाइज सेवा मुहैया की जा रही है।

डिजिटल एग्रीकल्चर टूल का उपयोग कर किसानों के पास विभिन्न सेवा एवं योजना पहुंचाने की बात जानने के बाद उन्होंने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री कृषि उद्योगी योजना में स्वावलम्बी होने वाले दो महिला किसानों के साथ उन्होंने इस दौरान चर्चा की है।

मिलेट मिशन कैफे को घूमकर देखा एवं मिलेट मिशन के बारे में जानकारी ली। कृषि क्षेत्र में रिमोट सेन्सिंग एवं स्पेश आप्लिकेशन उपयोग के लिए बिल गेट्स ने जो सलाह दी है, उसे ग्रहण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Odisha News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, खाट पर लादकर प्रसूता को 3 KM ले गए स्वजन

यह भी पढ़ें: Odisha Politics: कालिया योजना को लेकर गरमाई ओडिशा की सियासत, पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग हुई तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।