Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJD Candidates List: बीजद ने जारी की 9 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, सीएम नवीन पटनायक यहां से लड़ेंगे चुनाव

    Updated: Wed, 17 Apr 2024 01:38 PM (IST)

    BJD Candidates List ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होना है। ओडिशा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजू जनता दल ने पांचवीं सूची जारी की है। इसमें ...और पढ़ें

    BJD Candidates List: सीएम नवीन पटनायक यहां से लड़ेंगे चुनाव (फाइल फोटो)
    BJD Candidates List: सीएम नवीन पटनायक यहां से लड़ेंगे चुनाव (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. संबलपुर और रेढाखोल सीट पर बीजद ने बदले उम्मीदवार
    2. कंटाबांजी विधानसभा सीट से नवीन पटनायक लड़ेंगे चुनाव

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। BJD Canddidates List बीजू जनता दल ने बुधवार को अपनी पांचवीं सूची जारी की है। पांचवीं सूची में 9 उम्मीदवार के नाम घोषित करने के साथ ही संबलपुर तथा रेढाखोल सीट पर पहले से घोषित उम्मीदवार को पार्टी ने बदल दिया है।

    आज घोषित 9 उम्मीदवारों की सूची में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का भी नाम शामिल है।मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कंटाबांजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

    संबलपुर और रेढाखोल सीट पर BJD ने बदले उम्मीदवार 

    उसी तरह से संबलपुर तथा रेढाखोल सीट पर पार्टी ने उम्मीदवार बदल दिए हैं। संबलपुर एवं रेढाखोल सीट पर बीजद ने अपने पहले घोषित उम्मीदवारों का अदल-बदल किया है। रेढाखोल विधानसभा सीट से बीजद ने पहले रोहित पुजारी को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, अब रोहित पुजारी को संबलपुर से एवं प्रसन्न आचार्य को रेढाखोल से उम्मीदवार बनाया है।

    यहां उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले प्रसन्न आचार्य मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास पर गए थे और अपनी नाराजगी जाहिर की थी। ऐसे में बीजद ने आज उनकी सीट को बदल दिया है।

    9 विधानसभा उम्मीदवारों की सूची में ये नाम

    आज घोषित सूची में कंटाबांजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, चित्रकोंडा विधानसभा सीट से लक्ष्मीप्रिया नायक को उम्मीदवार बनाया है।

    वहीं, पद्मपुर विधानसभा सीट से वर्षा सिंह बरिया, कुचिंडा से राजेन्द्र छत्रिया, देवगड़ से अरुंधति देवी, अनुुगुल से संयुक्ता सिंह, नीमापड़ा से दिलीप नायक, सानखेमुंडी से सुलक्षणा गीतांजलि देवी एवं जयपुर से इंदिदार नंद को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

    ये भी पढ़ें- 

    ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं राहुल गांधी, जोर-शोर से तैयारी में जुटी राज्‍य कांग्रेस; अब लगेगा कई स्‍टार प्रचारकों का जमावड़ा

    ओडिशा में कब होगा पहले और दूसरे चरण का नामांकन की प्रक्रिया? ये लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र हैं शामिल

    खबरें और भी