यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BJD Candidates List : बीजद ने 6 विधानसभा सीट पर घोषित किए प्रत्याशी, सुदाम मरांडी की पत्नी को मिला टिकट
BJD Candidates List ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव को लेकर नवीन पटनायक की बीजू जनता दल ने 6 सीटों पर एक और ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदोल सीट से पहली बार महेश साहू लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
- बीजद ने 147 सीटों में से 141 सीट पर प्रत्याशी घोषित किए
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। BJD Candidates List : बीजद ने आज विधानसभा की 7वीं सूची जारी की है। बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने इस सूची में 6 विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। बीजद ने अब तक 147 सीटों में से 141 सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। 6 सीट पर अब भी पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
जानकारी के मुताबिक, 6 प्रत्याशी में हिंदोल विधानसभा सीट से वर्तमान ढेंकानाल सांसद महेश साहू को बीजद ने चुनाव मैदान में उतारा है। उसी तरह से बीजद ने दो विधायकों की पत्नी को टिकट दिया है।
रघुनाथ पाली विधानसभा सीट से अर्चना लेखा बेहरा, बरी विधानसभा सीट से विश्व रंजन मलिक, बांगरीपोशी विधानसभा सीट से रंजिता मरांडी, काकटपुर विधानसभा सीट से तुषाराकांति बेहरा तथा बारीपदा एरसमा विधानसभा सीट से शारदा प्रसन्न जेना को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
हिंदोल सीट से पहली बार महेश साहू लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
हिंदोल विधानसभा सीट से पहली बार महेश साहू चुनाव लड़ेंगे। सीमा नायक की जगह पर उनको टिकट दिया गया है। वहीं, रघुनाथपाली विधानसभा सीट से अर्चना बेहरा भी नया चेहरा हैं। पति सुब्रत तराई की जगह वह चुनाव लड़ेंगी। बरी से सुनंदा दास की जगह विश्वरंजन मलिक को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
बालीकुदा-एरसमा से पहली बार बीजद से चुनाव शारदा जेना लड़ेंगे। रघुनंदन दास की जगह शारदा को टिकट मिला है। उसी तरह से बांगिरीपोसी में सुदाम मरांडी की जगह उनकी पत्नी रंजिता को टिकट मिला है। सुदाम मरांडी को बीजद ने मयूरभंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।
खबरें और भी
बीजद ने अभी तक 141 सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। अभी 6 सीट पर बीजद की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। इसमें खुर्दा, बेगुनिया, खंडपड़ा, कोरेई, भोगराई, नीलगिरी विधानसभा सीट शामिल है, जहां पर प्रत्याशी घोषित करना है।