Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJD Candidates List: 5 लोकसभा और 27 विधानसभा सीट पर BJD ने उतारे प्रत्याशी, देखें लिस्ट

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 07:03 PM (IST)

    बीजद ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने दुसरे चरण में बुधवार को पांच लोकसभा और 27 ...और पढ़ें

    BJD Candidates List: 5 लोकसभा और 27 विधानसभा सीट पर BJD ने उतारे प्रत्याशी, देखें लिस्ट (फाइल फोटो)
    BJD Candidates List: 5 लोकसभा और 27 विधानसभा सीट पर BJD ने उतारे प्रत्याशी, देखें लिस्ट (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 5 लोकसभा तथा 27 विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा
    2. बीजद ने 147 विधानसभा सीट में से 99 विधानसभा सीट घोषित
    3. 21 लोकसभा में से 20 सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित किए

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। BJD Candidates List बीजद सुप्रीमो और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची और लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।

    मुख्यमंत्री ने पांच लोकसभा तथा 27 विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।बीजद सुप्रीमो ने इससे पहले चरण में विधानसभा की 72 सीट एवं लोकसभा में दो चरण में 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इस तरह से बीजद ने 147 विधानसभा सीट में से 99 विधानसभा सीट एवं 21 लोकसभा में से 20 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

    पांच लोकसभा सीट घोषित उम्मीदवार

    पांच लोकसभा सीट में बलांगीर लोकसभा से सुरेन्द्र सिंह भोई, भद्रक लोकसभा सीट से मंजुलता मंडल, बरगढ़ लोकसभा सीट से परणिता मिश्रा, बरहमपुर लोकसभा सीट से भृगु बक्सीपात्र, केंदुझर लोकसभा सीट से धनंजय सिद्धू को बीजद ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

    27 विधानसभा सीट पर घोषित उम्मीदवार

    सुंदरगढ़ विधानसभा सीट से योगेश सिंह, राजगांगपुर विधानसभा सीट से अनिल बरुआं, बणेई विधानसभा सीट से भीमसेन चौधरी, यशीपुर विधानसभा सीट से चक्रधर हेम्ब्रम, उदला विधानसभा सीट से श्रीनाथ सोरेन, बारीपदा विधानसभा सीट से सानंद मरांडी को टिकट दिया गया है।

    वहीं, ब्रजराजनगर विधानसभा सीट से अलका मोहंती, बदसाही विधानसभा सीट से अनुसाया पात्र, तलसरा विधानसभा सीट से विनय कुमार टोप्पो, महुरा विधानसभा सीट से प्रीतिनंद कानूनगो, सोरो विधानसभा सीट से माधव धडा, आठमल्लिक विधानसभा सीट से नलिनीकांत प्रधान को मैदान में उतारा गया है। 

    खबरें और भी

    इसके अलावा बीरमहाराजपुर विधानसभा सीट से पद्मनाभ बेहरा, खरियार विधानसभा सीट से अधिराज पाणिग्रही, भुवनेश्वर (एकाम्र) विधानसभा सीट से अशोक चंद्र पंडा, भुवनेश्वर (उत्तर) विधानसभा सीट से सुशांत कुमार राउत, फूलवाणी विधानसभा सीट से जयश्री कहंर को उम्मीदवार बनाया गया है।

    वहीं, माहंगा विधानसभा सीट से अंकित प्रताप जेना, तिरतोल विधानसभा सीट से रमाकांत भोई, जगतसिंहपुर विधानसभा सीट से प्रशांत कुमार मुदुली, खल्लीकोट विधानसभा सीट से सूर्यमणि वैद, आसिका विधानसभा सीट से मंजुला स्वांई, बरहमपुर विधानसभा सीट से रमेश चंद्र च्यउपटनायक, पारलाखेमुंडी विधानसभा सीट से रूपेश पाणिग्रही, मोहना विधानसभा सीट से अंतार्यामी गमांगो, पटांगी विधानसभा सीट से प्रफुल्ल कुमार पांगी को टिकट दिया गया है।

    ये भी पढ़ें- 

    Odisha Election 2024: ओडिशा में कांग्रेस ने खोले पत्ते, लोकसभा की 8 और विधानसभा की 49 सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार

    ओडिशा के इन 8 अधिकारियों का तुरंत तबादला किए जाने का निर्देश, चुनाव आयोग ने मुख्‍य सचिव को लिखा पत्र