Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: ओडिशा फतह की तैयारी में BJP, तीन दिग्गज नेताओं ने संभाला मोर्चा; फरवरी में होगी सौगातों की बौछार

    By Sheshnath Rai Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 12 Feb 2024 03:01 PM (IST)

    Lok Sabha Election आम चुनाव 2024 का बिगुल भले ही ना बजा हो मगर भारतीय जनता पार्टी 2024 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मे ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election: ओडिशा फतह की तैयारी में BJP, तीन दिग्गज नेताओं ने संभाला मोर्चा;
    Lok Sabha Election: ओडिशा फतह की तैयारी में BJP, तीन दिग्गज नेताओं ने संभाला मोर्चा;

    HighLights

    1. 15 फरवरी को नितिन गडकरी ओडिशा दौरे पर आएंगे
    2. राजनाथ सिंह 22 फरवरी को ओडिशा दौरे पर आएंगे

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। आम चुनाव 2024 का बिगुल भले ही ना बजा हो मगर भारतीय जनता पार्टी 2024 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान प्रदेश में डेरा डाले हुए और वह लगातार विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के साथ राज्य के नेताओं एवं लोगों से मिल रहे हैं।

    पार्टी ने मिशन 24 की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को ओडिशा के दौरे पर आ रहे हैं। चौहान कटक और जगतसिंहपुर संसदीय क्षेत्रों में समीक्षा करेंगे।

    वहीं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के भी 15 फरवरी को ओडिशा दौरा पर आने का कार्यक्रम है। नितिन गडकरी पुरी जिले का दौरा करेंगे और भगवान जगन्नाथ जी का दर्शन करने के साथ ही पुरी संसदीय क्षेत्र का अवलोकन करेंगे।

    22 फरवरी को ओडिशा आएंगे रक्षा मंत्री 

    गडकरी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 22 फरवरी को ओडिशा के दौरे पर आने वाले हैं। राजनाथ सिंह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन समल ने उक्त जानकारी देेत हुए कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के भी महीने के अंत तक ओडिशा दौरा करने की संभावना है।

    खबरें और भी

    कुल मिलाकार आम चुनाव को भले ही अभी दो महीने का समय हो मगर भाजपा अभी से अपनी चुनावी रणनीति एवं अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गई है। वहीं, इस मामले में कांग्रेस एवं बीजद भी पीछे नहीं हैं। हाल ही में एआईसीसी अध्यक्ष खरगे भुवनेश्वर में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। वहींं, राहुल गांधी अपनी जनसंपर्क पदयात्रा से कांग्रेस के खोये आत्मविश्वास को बल देने का प्रयास किया है।

    बीजद की तरफ से फाइव टी अध्यक्ष वी. के. पांडियन लगातार लोगों के संपर्क में रहते हुए पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने में पहले से ही जुटे हुए हैं। कुल मिलाकार आगामी आम चुनाव को भले ही अभी वक्त हो, मगर प्रदेश में अब चुनावी माहौल बनने लगे हैं और नेता अपने अपने पक्ष में लाबी व प्रचार करना शुरू कर दिए हैं।

    ये भी पढ़ें:

    ओडिशा के इस जिले में बनेगा करोड़ों की लागत से फुटबॉल स्टेडियम, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिया निर्देश

    Odisha News: नवीन पटनायक सरकार का बड़ा तोहफा, अब इन पेंशनधारियों को हर माह बढ़कर मिलेंगे 500 रुपये