Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP Candidates List For Odisha Assembly Elections : ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों का एलान, देखें सूची

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 12:04 PM (IST)

    BJP Candidate List For Odisha Assembly Elections 2024 भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ होने जा रहे विधानसभा के चुनावों के लिए अपने ...और पढ़ें

    Odisha Assembly Elections : ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों का एलान, यहां देखें पूरी सूची
    Odisha Assembly Elections : ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों का एलान, यहां देखें पूरी सूची

    एएनआई, भुवनेश्वर। BJP Candidate List For Odisha Assembly Elections 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Odisha Assembly Elections 2024) को लेकर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

    भाजपा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सामने शिशिर मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि नवीन पटनायक हिंजिली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं, राजधानी भुवनेश्वर में भुवनेश्वर मध्य विधानसभा सीट से भाजपा ने जगन्नाथ प्रधान को अपना उम्मीदवार बनाया है।

    भाजपा ने तीन लोकसभा सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार

    बता दें कि इससे पहले भाजपा ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान किया था। इनमें जाजपुर सीट पर डॉ. रबिन्द्र नारायण बेहरा, कंधमाल लोकसभा सीट पर सुकांत कुमार पाणिग्रही और कटक लोकसभा सीट पर भर्तृहरि महताब को टिकट दिया था।

    बीजद ने 9 लोकसभा और 72 विधासभा सीट पर उतारे हैं प्रत्याशी

    इधर, नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद ने भाजपा से पहले 9 लोकसभा और 72 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया था। हालांकि, इसके बाद पार्टी के करीब चार नेताओं ने चार दिन के भीतर बीजद को अलविदा भी कह दिया था।

    यह भी पढ़ें

    ओडिशा में लोकसभा चुनाव से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    बीजू जनता दल के उम्मीदवारों की सूची पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    Odisha Politics: ओडिशा में कांग्रेस के इस नेता ने दिया इस्‍तीफा, इस वजह से पार्टी का जताया आभार

    ओडिशा के मशहूर सुपरस्‍टार अनुभव महांति BJD छोड़ BJP में हुए शामिल, कहा- पीएम मोदी के सपने को करूंगा साकार

    खबरें और भी