Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'गठबंधन को लेकर मन में...', BJP-BJD Alliance को लेकर इस वरिष्ठ नेता ने क्लियर किया अपनी पार्टी का स्टैंड

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 04:25 PM (IST)

    BJP-BJD Alliance In Odisha ओडिशा में भाजपा-बीजद के बीच गठबंधन को लेकर सस्पेंस अभी भी गहराया हुआ है। सत्तापक्ष बीजू जनता दल और प्रतिपक्ष भारतीय जनता पा ...और पढ़ें

    BJP-BJD Alliance को लेकर इस वरिष्ठ नेता ने क्लियर किया अपनी पार्टी का स्टैंड (फोटो सोर्स: जागरण))
    BJP-BJD Alliance को लेकर इस वरिष्ठ नेता ने क्लियर किया अपनी पार्टी का स्टैंड (फोटो सोर्स: जागरण))

    HighLights

    1. भाजपा एक राष्ट्रीय दल है- कनक वर्द्धन सिंहदेव
    2. बीजद एक क्षेत्रीय पार्टी है- कनक वर्द्धन सिंहदेव

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। BJP-BJD Alliance In Odisha ओडिशा में 21 लोकसभा सीट एवं 147 विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव से पहले सत्तापक्ष बीजू जनता दल एवं प्रतिपक्ष भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन का संशय अभी भी बने हुए हैं।भारतीय जनता पार्टी के राज्य इकाई के नेता दिल्ली गए हैं।

    हालांकि, इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता कनक वर्द्धन सिंहदेव ने टिप्पणी की है। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कनक वर्द्धन सिंहदेव ने कहा कि गठबंधन को लेकर सभी की निगाहें दिल्ली पर टिकी हैं। मेरी नजर भी दिल्ली के ऊपर ही है। मैं भी इस समय कुछ नहीं कह सकता।

    दिल्ली से जब तक कोई सूचना नहीं आ जाती, कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। भाजपा एक राष्ट्रीय दल है। ऐसे में उम्मीदवार सूची हो या अन्य कुछ संसदीय बोर्ड निर्णय लेता है।

    गठबंधन को लेकर मन में द्वंद पालना ठीक नहीं- कनक वर्द्धन 

    उन्होंने आगे कहा कि बीजद एक क्षेत्रीय पार्टी है। वे ओडिशा में अपना निर्णय लेंगे। गठबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं के मन में द्वंद पालना ठीक नहीं हैं। पार्टी के हित के लिए दिल्ली से बुलावा आया है। राज्य के नेता दिल्ली गए हुए हैं। ऐसे में उनके लौटने का इंतजार करना चाहिए।

    कनक वर्द्धन सिंहदेव ने कहा कि वे अनुशासित कार्यकर्ता हैं। देशहित के लिए जो भी निर्णय होगा, वे ग्रहण करेंगे। राज्य भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल एवं सचिव मानस महांति दिल्ली दौरे पर गए हैं। इसके साथ ही चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी भी दिल्ली दौरे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेबी नड्डा बैठक लेंगे, बैठक में गठबंधन को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Odisha Crime: ओसामा-दाऊद के नाम पर सुरक्षा एजेंसियों को धमकी, ओडिशा पुलिस अलर्ट; एक को धर दबोचा

    ओडिशा की राजनीत‍िक हवा बदली! नवीन पटनायक का बयान आने के बाद अगले ही दिन भाजपा ने उठाया ये कदम