विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड की राजनीति में फिर से सक्रिय होने जा रहे हैं रघुवर दास, बोले- भाजपा तय करेगी मेरी अगली भूमिका

Published: Thu, 26 Dec 2024 05:30 AM (IST)

रघुवर दास का कहना है कि मेरी अगली भूमिका पार्टी (भाजपा) तय करेगी। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे निभाऊंगा। ...और पढ़ें

रघुवर दास का कहना है कि मेरी अगली भूमिका पार्टी (भाजपा) तय करेगी (फोटो- एएनआई)
रघुवर दास का कहना है कि मेरी अगली भूमिका पार्टी (भाजपा) तय करेगी (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद पुरी में महाप्रभु से लिया आशीर्वाद
  2. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ओडिशा विकास कर रहा है- दास

 जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद यह तय है कि रघुवर दास झारखंड भाजपा की राजनीति में फिर से सक्रिय होने जा रहे हैं। उन्हें भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कौन सी जिम्मेदारी देगा? इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। वह झारखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

रघुवर का कहना है- मेरी अगली भूमिका पार्टी तय करेगी

इस पर रघुवर का कहना है-मेरी अगली भूमिका पार्टी (भाजपा) तय करेगी। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाऊंगा। मालूम हो कि रघुवर दास ने मंगलवार को राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद बुधवार को उन्होंने पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें ओडिशा के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ओडिशा विकास कर रहा है- दास

महाप्रभु जगन्नाथ का दर्शन करने के बाद मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं ओडिशा के लोगों के उत्साह को सलाम करता हूं। डबल इंजन की सरकार के तहत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ओडिशा विकास कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि ओडिशा 2036 तक एक विकसित राज्य बन जाएगा। मैं खुद को पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता समझता हूं। जो भी आदेश-निर्देश होगा उसका पालन करूंगा।

बताया कि 1980 के दशक से पार्टी के सदस्य के रूप में काम करते आ रहा हूं। गौरतलब है कि रघुवर दास को पिछले साल 18 अक्टूबर को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।