यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भुवनेश्वर से हावड़ा जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में सुबह आग लगने से अफरा-तफरी, घबराए यात्री बोगी से उतरे
भुवनेश्वर से हावड़ा के लिए रवाना हुई जनशताब्दी एक्सप्रेस में आज सुबह-सुबह अचानक आग लग गई। यह हादसा तब हुआ जब ट्रेन कटक स्टेशन में पहुंची थी। यह खबर ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, कटक। भुवनेश्वर से हावड़ा जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में आज तड़के आग लग गई। ट्रेन के एक कोच में आग लग जाने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, जान-माल का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
खबर फैलते ही डिब्बे से नीचे उतरे यात्री
जानकारी के मुताबिक, जनशताब्दी एक्सप्रेस गुरुवार सुबह भुवनेश्वर स्टेशन से रवाना हुई और कटक स्टेशन पहुंची। कटक पहुंचने पर ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए और एक बोगी के नीचे आग लग गई।
यह खबर फैलते ही यात्री तुरंत ट्रेन के डिब्बे से नीचे उतर गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
सफर कर रहे यात्रियों में डर का माहौल
आग बुझाने के साथ ही फायर सेफ्टी टीम ने ट्रेन की अच्छी तरह से जांच की। ब्रेक बाइंडिंग के कारण आग लगने की जानकारी रेलवे की तरफ से दी गई है।
रेलवे की तरफ से कहा गया है कि आग को बुझाने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है। ट्रेन को भी कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि हादसे के बाद से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में भय का माहौल बना हुआ है।