Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घबराएं नहीं! भाजपा के सत्ता में आने पर मिलेगा चिटफंड का पैसा वापस, ओडिशा BJP अध्‍यक्ष ने कहा- 24 घंटे के भीतर पारित होगा अध्यादेश

    Updated: Mon, 01 Jan 2024 04:54 PM (IST)

    भाजपा के सत्ता में आने पर पीड़ितों को चिटफंड का पैसा वापस मिलेगा। ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने इसका आश्‍वासन दिया। उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार ...और पढ़ें

    भाजपा के सत्ता में आने पर मिलेगा चिटफंड पीड़ितों का पैसा।
    भाजपा के सत्ता में आने पर मिलेगा चिटफंड पीड़ितों का पैसा।

    जासं, भुवनेश्वर। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि केंद्र सरकार ने एनडीए के नौ साल के शासन में राज्य सरकार को 18.83 लाख करोड़ रुपये दिए हैं, लेकिन राज्य सरकार इसका हिसाब नहीं दे रही है कि केन्द्रीय निधि का भरपूर उपयोग कैसे किया गया है। विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार पर हमला करते हुए सामल ने राज्य सरकार पर चिटफंड पीड़ितों के पैसे वापस करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

    मोदी गारंटी से लोगों को कराया जाएगा अवगत

    एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने आश्वासन दिया कि सत्ता में आने के बाद भाजपा पीड़ितों को पैसा वापस सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे के भीतर एक अध्यादेश पारित करेगी।

    उन्होंने बताया कि ओडिशा में उनकी पार्टी ने घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचने के लिए शनिवार को एक प्रस्ताव पारित किया है।

    इसके तहत लोगों को भाजपा के मिशन विकसित भारत और मोदी गारंटी से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को शिकायत और आपत्ति है, उन्हें अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है, जबकि युवाओं में चेतना जगाने की जरूरत है।

    क्‍या किया है 23 साल के शासन में?: सामल

    भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को देश को विकसित और समृद्ध तथा विश्व गुरु बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर जाकर उनसे संपर्क करेंगे और उनसे चर्चा करेंगे कि राज्य सरकार ने क्या वादा किया था और 23 साल के शासन में उसने क्या किया है।

    सामल ने कहा कि एनडीए के नौ साल के शासन में राज्य सरकार को 18.83 लाख करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। हम राज्य सरकार से यह हिसाब मांग रहे हैं कि ओडिशा में इतनी बड़ी केंद्रीय निधि से क्या किया गया। हम हिसाब-किताब मांगते-मांगते थक गए हैं, लेकिन आज तक कुछ भी उपलब्ध नहीं है।

    खबरें और भी

    गैर जिम्‍मेदार है राज्‍य सरकार: मनमोहन सामल

    उन्होंने राज्य सरकार को गैर-जिम्मेदार और अलोकतांत्रिक सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि न तो सरकार और न ही बीजद के पास लोकतांत्रिक व्यवस्था है। कोई नहीं जानता कि वास्तव में सरकार कौन चलाता है।

    उन्होंने राज्य सरकार को आदिवासी विरोधी भी बताया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार बिना छात्र संघ चुनाव कराए कॉलेजों में अपने विज्ञापन देने में व्यस्त है।

    उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने 147 विधानसभा सीटों पर चुनावी सफलता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, भाजपा के इन आरोपों पर बीजद की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: CM पटनायक ने किया 26 KM लंबा मेगा रोड शो, मुख्यमंत्री के एक झलक पाने को आतुर दिखे लोग

    यह भी पढ़ें: Cabinet Meeting: ओडिशा कैबिनेट की बैठक में 13 अहम प्रस्ताव पास, सिविल सर्विस की आयु बढ़ाकर किया गया 38 साल