Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mohan Majhi: शपथ लेते ही एक्शन में आए CM माझी, PM मोदी का नाम लेकर कर दिया बड़ा वादा; 100 दिनों के अंदर...

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 04:30 PM (IST)

    मुखयमंत्री मोहन माझी शपथ लेते ही एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने गुरुवार को कहा कि संकल्प पत्र में किया गया एक-एक वादा प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। इस ...और पढ़ें

    शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ओडिशा के नए सीएम मोहन माझी। (फोटो- ANI)
    शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ ओडिशा के नए सीएम मोहन माझी। (फोटो- ANI)

    HighLights

    1. संकल्प पत्र में किया गया एक-एक वादा प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है : मोहन माझी
    2. मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ उत्कलमणि गोपबंधु दास के गांव सुआंडो पहुंचे मुख्यमंत्री
    3. मांझी ने कहा, राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर लागू करेगी समृद्ध किसान नीति

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। महाप्रभु जगन्नाथ का दर्शन करने के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी उत्कलमणि गोपबंधु दास के गांव सुआंडो पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उत्कलमणि गोपबंधु के गांव का दौरा करने के साथ ही उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों से भी बात की।

    उन्होंने उनकी सुविधाओं और कठिनाइयों के बारे में जाना। मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री केवी सिंहदेव, प्रभाति परिडा, पुरी सांसद संबित पात्रा, बालेश्वर के सांसद प्रताप षाड़ंगी, बलांगीर के सांसद संगीता सिंहदेव और पुरी के जिलाधीश मौजूद थे।

    'सरकार सरकार 100 दिनों के भीतर...'

    मुखयमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि संकल्प पत्र में किया गया एक-एक वादा प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर समृद्ध किसान नीति ला रही है। इस नीति के आने के बाद किसान भाई-बहनों की कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 वर्ष में हम 50 वर्ष में जो काम नहीं हुए हैं, उसे पूरा करेंगे। सत्ता में आने से पहले हमारी सरकार ने किसानों से जो वादा किया था उसे 100 दिन के अंदर पूरा करेंगे। हमारी सरकार गरीबों की सरकार होगी। हम गरीबों के कारण ही सत्ता में आए हैं। हम राज्य के गरीबों के लिए काम करेंगे।

    उल्लेखनीय है कि प्रदेश की नई सरकार ने गुरुवार सुबह मंदिर के चारों द्वार खोलकर लोगों से किए गए वादे को निभाया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने खुद अपनी मौजूदगी में इस आदेश को लागू करवाया। इसके बाद वह वहां से रवाना हुए और उत्कलमणि गोपबंधु के जन्मस्थान सुआंडो पहुंचे।

    खबरें और भी

    पत्रकारों के लिए खुला लोकसेवा भवन

    ओडिशा लोकसेवा भवन 4 वर्ष बाद पत्रकारों के लिए खोल दिया गया है। चार वर्ष बाद लोकसेवा भवन में पत्रकारों को प्रवेश करने की अनुमति मिली है। मार्च 2020 से लोकसेवा भवन में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।

    ये भी पढ़ें- PM Kisan 17th Installment: पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, चिंता में हजारों 'अन्नदाता'

    ये भी पढ़ें- ओडिशा के नए मुख्यमंत्री Mohan Majhi के लिए घर की तलाश, CM के लिए नहीं है कोई आधिकारिक आवास