विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM माझी ने झारसुगुड़ा में किया PM मोदी का भव्य स्वागत, कहा- ‘जब भी ओडिशा आते हैं, उपहार लाते हैं’

Published: Sat, 27 Sep 2025 12:21 PM (IST)

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने झारसुगुड़ा में युवा समावेश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री माझी ने झारसुगुड़ा में किया PM मोदी का भव्य स्वागत। फाइल फोटो
मुख्यमंत्री माझी ने झारसुगुड़ा में किया PM मोदी का भव्य स्वागत। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में आयोजित युवा समावेश को संबोधित करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं देश भर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े केन्द्र मंत्री एवं विभिन्न प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

जय जगन्नाथ एवं जय मां समलेश्वरी से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पक्ष के इस अमृत घड़ी में आज हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री जी आपका ओडिशा के साढ़े चार करोड़ लोगों की तरफ से झारसुगुड़ा की धरती से स्वागत करता हूं।

मुख्यमंत्री ने सभा उपस्थित लोगों से भी खड़ा होकर करताली बजाकर एवं हुलहुली लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत करने का आह्वान किया, जिससे पूरा माहौल तालियों एवं हुलहुली गुंजयमान हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारसुगुड़ा में आज का कार्यक्रम विधि का विधान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आपके ही हाथों 8 साल पहले उद्घाटित हुआ झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पश्चिम ओडिशा के विकास को गति दे रहा है। आपके जन्मदिन को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पक्ष में मनाया जा रहा है, यह हमारे लिए सेवा पर्व है। हमारे युवाओं के लिए समर्पित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी 2014 के बाद युवाओं के आप सबसे बड़े आइकन हैं। देश के विकास के लिए जो चार वर्ग रेखांकित है, उसमें युवाओं का विशेष स्थान है। इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो आपने लक्ष्मण रेखा खींची है, वह युवाओं में जोश भर दिया है। दुश्मन के घर में घुसकर आपने जो करारा जवाब दिया है, वह प्रशंसनीय है। आपके प्रभु जगन्नाथ जी की भक्ति और ओडिशा के प्रति प्रेम से हम सब परिचित हैं।

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद आप 7 बार ओडिशा आ चुके हैं। एक आदिवासी मां के हाथ से खीर खाकर आप अपना जन्मदिन मनाए थे। यह प्रेम हम सबको अभिभूत किया है।

पर्यावरण सुरक्षा के बारे में आपके दिशा के बारे में पूरा देश जानता है। इस बार एक पेड़ मां के नाम के तहत ओडिशा के लोगों ने एक दिन में डेढ़ करोड़ पेड़ लगाया। ओडिशा के लोग आपसे श्रद्धा व सम्मान करते हैं, इतना सम्मान करते हैं, वह उस दिन ही पता चला, इसके लिए मैं पूरे राज्यवासियों को धन्यवाद देता हूं।

आपके पूर्वोदय की परिकल्पना के केन्द्र में ओडिशा है। आपकी दिशा निर्देश में ओडिशा तेजी से आगे बढ़ रहा है। आप जब भी आते हैं, तब ओडिशा वासियों के लिए उपहार लाते हैं।इस बार आप नवरात्रि पर आप पधारे हैं, और कई प्रकल्प आज शुरू होने जा रहा है। इससे ओडिशा के प्रगति का आधार और भी मजबूत होगा।

जीएसटी रिफार्म से ओडिशा को बहुत लाभ हुआ है।आज गरीब से लेकर अमीर हर कोई कुछ न कुछ बचत कर रहा है। आपके मंत्र सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के आधार पर हमारी सरकार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद आपने एक कविता कही थी, सौगंध है मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। इस पंक्ति के बाद पूरे भारत को विश्वास है कि भारत ना रुकेगा, ना झुकेगा बल्कि आपके दिशा निर्देश में 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

इसके लिए हम सब और युवा एक साथ खड़ा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्यपाल हरि बाबू कमभमपति, सांसद प्रदीप पुरोहित, झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी, संबलपुर विधायक जय नारायण मिश्र प्रमुख उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।