यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM पटनायक की प्रदेशवासियों से अपील! चिट्ठी लिख Odisha को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का किया आह्वान
प्रदेश के सीएम नवीन पटनायक ने राज्यवासियों को पत्र लिखकर प्रदेश को साल 2036 तक देश का नंबर वन राज्य बनाने का आह्वान किया है। सीएम ने लिखा कि हमारे प्र ...और पढ़ें

HighLights
- पत्र को बीजद के नेता ने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट किए हैं
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। CM Naveen Patnaik Appeal To Odisha People: हमारे प्रदेश का भविष्य उज्जवल है। 2036 तक हमारा अपना प्रिय राज्य 100वीं सालगिरह मनाएगा। इस समय तक ओडिशा को हर क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य बनाना है।
इसके लिए हम मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। राज्यवासियों के उद्देश्य एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री ने इंटरनेटड पर पोस्ट किया पत्र
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के इस पत्र को बीजद के नेता ने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट किए हैं। इसमें मुख्यमंत्री ने लिखा है कि अगले कुछ महीने में राज्य के लोग देश की राजनीति में एक नया इतिहास बनाने जा रहे हैं।
साढ़े चार करोड़ लोग मेरे परिवार है। सभी के सुख, दुख, सुविधा एवं असुविधा में मैं सबके साथ हूं। मेरे ऊपर आपका विश्वास और मजबूत होने के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।
सीएम ने ये लिखा
मुख्यमंत्री ने लिखा है कि आगामी 10 वर्ष ओडिशा के भविष्य के लिए निर्णायक होगा। हम सब मिलकर एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित ओडिशा बनाएंगे। आज का समय एवं आगामी दशक युवा समाज के लिए है। विकास की डोरी युवा समाज के हाथ में है।
हमारे युवा वर्ग के लिए गुणात्मक शिक्षा एवं व्यापक नियुक्त सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। राज्य का युवा समाज नया ओडिशा बनाएगा। विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़कर ओडिशा सभी के लिए मार्गदर्शक बनेगा।
फाइव टी मंत्र ने ओडिशा को दी नई दिशा- सीएम पटनायक
मुख्यमंत्री ने कहा है कि पिछले पांच में फाइव टी मंत्र ने ओडिशा को नई दिशा दी है। वर्तमान समय में पूरे राज्य में रूपांतरण हुआ है। इसके साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न योजना की सफलता एवं राज्य के आधारभूमि विकास के संदर्भ में भी मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया है।