विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पश्चिम ओडिशा में CM पटनायक का फोकस! चुनाव में फतह को लेकर BJD का ब्लूप्रिंट तैयार, बूथ स्तर पर तैयारी के निर्देश

Published: Sat, 23 Mar 2024 04:10 PM (IST)

पिछले कई दिनों से ओडिशा में चल रही सत्ता पक्ष एवं प्रतिपक्ष के बीच गठबंधन की खबर पर विराम लग ...और पढ़ें

पश्चिम ओडिशा में सीएम नवीन पटनायक कर रहे फोकस (फाइल फोटो)
पश्चिम ओडिशा में सीएम नवीन पटनायक कर रहे फोकस (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले कुछ दिनों से चल रही सत्ता पक्ष एवं प्रतिपक्ष के बीच गठबंधन की खबर पर विराम लग गया है। सत्ता पक्ष बीजू जनता दल एवं प्रतिपक्ष भारतीय जनता पार्टी की चुनाव में राह अब अलग-अलग हो गई है।

ऐसे में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दोनों ही पार्टियों ने रणनीति बनाने एवं उसे जमीन पर उतरने की कसरत तेज कर दिया है। इसी क्रम में तटीय एवं दक्षिण ओडिशा के बाद बीजू जनता दल ने पश्चिम ओडिशा फतह करने की रणनीति बनाई है।

बीजद का ब्लू प्रिंट तैयार

पश्चिम ओडिशा के सभी चुनाव क्षेत्र में पार्टी किस प्रकार से चुनाव जीतेगी उसको लेकर प्रत्येक चुनाव क्षेत्र के हिसाब से बीजू जनता दल ने ब्लूप्रिंट तैयार किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में नवीन निवास में हुई बैठक में बरगढ़, बलांगीर एवं कालाहांडी संसदीय क्षेत्र पर मंथन किया गया।

इन तीन लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 21 विधानसभा सीट के लिए वरिष्ठ नेता एवं पर्यवेक्षकों को दायित्व दिया गया है। खुद नवीन पटनायक ने इनके साथ विस्तार से चर्चा की है। पिछले पंचायत चुनाव में जिस प्रकार से बीजू जनता दल को इस क्षेत्र में सफलता मिली थी उसे दोहराने की रणनीति तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने बूथ स्तर पर तैयारी करने के लिए नेताओं को निर्देश दिया है।

5टी के अध्यक्ष की उपस्थिती में हुई चुनाव क्षेत्र की समीक्षा

5टी अध्यक्ष वी के पांडियन एवं संगठन सचिव प्रणव प्रकाश दास की उपस्थिति में प्रत्येक चुनाव क्षेत्र की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन की स्थिति जानने के लिए एक एक पर्यवेक्षक, विधायक एवं अन्य नेताओं के साथ चर्चा की है।

सीएम पटनायक ने ये कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार जनता का आशा एवं भरोसा हम पर बढ़ा है। हमारी सरकार लोगों के लिए कार्य करती आ रही है। ओडिशा में चल रहा रूपांतरण कार्य प्रत्येक व्यक्ति को खुशी दिया है एवं 5टी उपक्रम ने प्रत्येक राज्यवासियों के जीवन को प्रभावित किया है।

लोगों की राय लेकर हमारी सरकार परियोजना एवं कार्यक्रम चल रही है। अगले 10 वर्ष ओडिशा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में एक नया एवं सशक्त ओडिशा बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त करना होगा।

मुख्यमंत्री ने नेताओं को दिए निर्देश

ऐसे में बिना देरी किए अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री ने नेताओं को निर्देश दिया है। चुनाव की तैयारी, रणनीति बनाने एवं क्षेत्र में कार्य के बीच समन्वय बनाने के लिए नवीन निवास एवं शंख भवन में नियंत्रण कक्ष खोला गया है।

विधानसभा क्षेत्र में कार्य कर रहे पर्यवेक्षक को हर शाम नियंत्रण कक्ष में सीधी रिपोर्टिंग करने के लिए मुख्यमंत्री ने सलाह दी है। वहीं 5टी अध्यक्ष पांडियन ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के नए रूपांतरण के लिए संकल्प लिया है।

बैठक में ये लोग उपस्थित रहे

ओडिशा को समृद्ध राज्यों की सूची में शीर्ष पर पहुंचने के साथ राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार का सदस्य मानकर मुख्यमंत्री कार्य कर रहे हैं। उनके सपने का ओडिशा गठन करने के लिए हम सभी को ईमानदारी से कार्य करते हुए आगामी चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा।

बैठक में सांसद सुजीत कुमार, पूर्व मंत्री स्नेहंगिनी छुरिया, दिव्य शंकर मिश्र, भूपेंद्र सिंह, मंत्री राजेंद्र ढोलकिया, विधायक अधिराज मोहन पाणिग्रही, पर्यवेक्षक प्रणव बलवंत राय के साथ सभी नेता एवं विधायक उपस्थित थे।

ये भी पढे़ं- गांजा तस्करी मामले में तीन आरोपितों को 10 साल की सजा, एक लाख का लगा जुर्माना

ये भी पढ़ें- BJD को लगा बड़ा झटका! कटक के सांसद भर्तृहरि महताब ने पार्टी से दिया इस्तीफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।