Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Congress Candidates List: ओडिशा की इन 8 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

    By Agency Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sat, 13 Apr 2024 09:58 PM (IST)

    आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने 16 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है और इस सूची में ओडिशा की आठ लोकसभा सीटों से चुनावी ताल ठोकने वाल ...और पढ़ें

    ओडिशा की इन 8 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी (File Photo)
    ओडिशा की इन 8 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी (File Photo)

    एएनआई, भुवनेश्वर। Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनगर कांग्रेस ने 16 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में ओडिशा की आठ लोकसभा सीटों से चुनावी ताल ठोकने वाले उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। 

    बता दें कि भुवनेश्वर सीट से यासिर नवाज, पुरी से सुचारिता मोंहती और जगतसिंहपुर एससी से रवीन्द्र कुमार सेठी को चुनाव मैदान में उतारा है। सुचारिता मोंहती का सीधा मुकाबला भाजपा के संबित पात्रा से होगा।

    इस दिन होगा मतदान

    बताते चलें कि 18वीं लोकसभा के लिए ओडिशा में 4 चरणों में चुनाव होंगे और इन 4 चरणों में चौथा चरण, पांचवां चरण, छठवां चरण और सातवां चरण शामिल हैं। इन चरणों पर 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून को मतदान होगा।