Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Politics: ओडिशा के इस सीट पर कभी था कांग्रेस का दबदबा, दंबग आदिवासी नेता के पार्टी छोड़ने पर बढ़ा दी टेंशन

    By Kamal Kumar Biswas Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 07 Feb 2024 05:11 PM (IST)

    9 बार कांग्रेस के कब्जे में रहने वाला सुंदरगढ़ जिले का तलसरा विधानसभा क्षेत्र पार्टी का निर्विवाद गढ़ बना हुआ था। पार्टी के लोकप्रिय विधायकों में से ए ...और पढ़ें

    Odisha Politics: ओडिशा के इस सीट पर कभी था कांग्रेस का दबदबा
    Odisha Politics: ओडिशा के इस सीट पर कभी था कांग्रेस का दबदबा

    HighLights

    1. 9 बार कांग्रेस के कब्जे में रहा सुंदरगढ़ का तलसरा विधानसभा क्षेत्र
    2. गजाधर माझी सबसे ज्यादा 5 बार इस विधानसभा से निर्वाचित हुए थे

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। 9 बार कांग्रेस के कब्जे में रहने वाला सुंदरगढ़ जिले का तलसरा विधानसभा क्षेत्र पार्टी का निर्विवाद गढ़ बना हुआ था। पार्टी के लोकप्रिय विधायकों में से एक स्व. गजाधर माझी सर्वाधिक 5 बार इस विधानसभा से निर्वाचित हुए थे।

    25 मई 2006 को गजाधर की मृत्यु के बाद, उनके राजनैतिक उत्तराधिकारी के तौर पर उनकी दामाद (भतीजी के पित) डॉ. प्रफुल्ल माझी 2006 के आम चुनाव के बाद से लगातार तीन बार निर्वाचित हुए हैं, लेकिन 2019 में कांग्रेस को झटका लगा। पहली बार यहां बीजेपी ने बाजी मारी। पार्टी के नेता भवानी भोई ने प्रफुल्ल को हराया था।

    बाद में प्रफुल्ल ने कांग्रेस छोड़ दी और बीजेडी में शामिल हो गए। चुनाव में हैट्रिक बनाने वाले दबंग आदिवासी नेता डॉ. माझी के पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है कि 2024 के चुनाव में किसे पार्टी उम्मीदवार बनाया जाए। हालांकि, अब पार्टी लड़ाई के लिए कमर कस चुकी है।

    ये भी पढ़ें: Odisha Budget Session 2024: आडिशा विधानसभा का बजट सत्र, तीसरे दिन भी विपक्ष का जबरदस्त हंगामा

    ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची ओडिशा, झारखंड बॉर्डर पर हुआ भव्य स्वागत; इन रूटों से होकर जाएंगे राहुल गांधी

    खबरें और भी